नई दिल्ली। पीएम मोदी ने दिल्ली चुनाव में जीतने के बाद दिल्ली की जनता का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि ये जीत दिल्ली को विकास की ओर ले जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा जताने के नमन किया। दिल्ली की जनता ने बीजेपी को खूब प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस प्यार को दोगुना करके लौटाएंगे। ये प्यार भाजपा पर एक कर्ज है , जिसका हिसाब भारतीय जनता पार्टी दिल्ली का विकास करके चुकाएगी।
पीएम मोदी के भाषण के मुख्य बिंदु
- दिल्ली की जनता ने दिल्ली की आपदा को दिल्ली से मुक्त कर दिया है।
- इस चुनाव में बीजेपी के कार्यकर्तओं का परिश्रम इस जीत में चार चाँद लगा देता है।
- आज दिल्ली की जनता ने साफ़ कर दिया है कि दिल्ली की असली मालिक सिर्फ़ और सिर्फ़ दिल्ली की जनता है।
- दिल्ली के जनादेश से यह स्पष्ट है कि राजनीति में झूठ और फ़रेब के लिए कोई जगह नहीं है।
- जनता है शॉर्टकट वाली राजनीति का शार्ट सर्किट कर दिया।
- तीन बार देश की जनता ने सेवा करने का मौका दिया लेकिन कहीं न कहीं एक टीस थी। आज दिल्ली की जनता ने बीजेपी को सेवा करने का मौका देकर वो
टीस भी ख़त्म कर दिया है। - आज दिल्ली में एक नया इतिहास रचा गया है। दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं है है बल्कि एक मिनी इंडिया है।
- आज देश दुष्टिकरण नहीं बल्कि भाजपा की सन्तुष्टिकरण की राजनीती को चुन रही है।
- आज दिल्ली के विकास के सामने से एक बड़ी रुकावट दिल्ली की जनता ने दूर कर दी है।
- आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों को किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलने दिया है।
- गवर्नेंस किसी नौटंकी का मंच नहीं है , किसी प्रपंच का मंच नहीं है।
- हम पूरी गंभीरता से दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगे।
- जहाँ NDA है ,वहां सुशाशन है, विकास है ,विश्वास है।
- NDA को जहाँ भी बहुमत मिला है, उस राज्य को हमारी सरकार ने विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है।
- हमने किसनों को लाभ पहुंचाया , हमनें पूर्वोत्तर को विकास की दिशा से जोड़ा है।
- दिल्ली के हर वर्ग ने इस वर्ष भाजपा को वोट दिया है।
- देश की नारी शक्ति का विकास , हमारी सरकार का रक्षा कवच है।
- हमनें नारी शक्ति से किए हर वादे को पूरा किया है।
- दिल्ली की जनता से किया गया वादा जरूर पूरा किया जाएगा।
- टूटी सड़कें और प्रदूषण से परेशान दिल्ली की जनता को भाजपा विकास के पथ पर ले जायेगी।
- दिल्ली और एनसीआर में विकास के अनगिनत रास्ते खुलने जा रहे हैं।
- मोबिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत सारा काम होगा।
- दिल्ली को देश को दुनिया का बेस्ट अर्बन सिटी बनाएंगे।
- दिल्ली का जनादेश विकास के साथ ही विरासत की समृद्दि की लिए लिए भी है।
- माँ यमुना हमारी आस्था का केंद्र हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी ने उस यमुना को मैला कर दिया है।
- दिल्ली की आपदा(AAP) ने लोगों की भावनाओं को, उनकी आस्था को अपने पैरों तले कुचल दिया है।
- यमुना जी को दिल्ली शहर की पहचान बनाएंगे।
- माँ यमुना जी की सेवा की लिया पूरा प्रयास करेंगे।
- जो लोग राजनीती को बदलने का संकल्प लेकर आए थे वही कट्टर बईमान निकले।
- जिसका राजनीतिक दल का उदय भ्रष्टाचार आंदोलन से हुआ, उस पार्टी के नेता खुद भ्रष्टाचार के मामले में जेल गए।
- इन भ्रष्टाचार के मामलों ने दिल्ली को बदनाम किया। जब दुनिया कोरोना से जूझ रही थी उस वक्त आपदा(आप) वाले अपना शीश महल बना रहे थे।
- दिल्ली के पहले सत्र में ही CAG की रिपोर्ट पेश की जाएगी।
- कांग्रेस ने 0 की डबल हैट्रिक लगायी है।
- जो भी कांग्रेस का हाथ एक बार थमता है उसका बंटाधार हो जाता है।
- आज की कांग्रेस वो कांग्रेस नहीं है जो आजादी के वक्त थी।
- मैंने एक लाख नौ जवानों को राजनीती में आगे आने के लिए कहा है।
- देश को नए आईडिया और नए चिंतन की जरुरत है। अगर नए बेटे बेटियां राजनीति में नहीं आएंगे तो ऐसे लोग आ जाएंगे जिन्हे यहां नहीं आना चाहिए।
- देश को मूर्खता और धूर्तता की राजनीती नहीं चाहिए।
- विकसित भारत बनाने के लिए हर जगह नयापन लाना होगा।
- भाजपा रिफॉर्म और परफॉर्म की गारंटी देती है।
Read more : AAP के ये सभी बड़े नेता हार गए बाजी….. दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटेगी भाजपा