नई दिल्ली। दिल्ली की 2025 विधानसभा चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दे रही है। भाजपा को बहुमत मिलता हुआ नज़र आ रहा है। अरविंद केजरीवाल के पुराने सहयोगियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है।
शराब के कारण बदनाम हुए अरविंद केजरीवाल – अन्ना हजारे
सोशल एक्टिविस्ट और अन्ना आंदोलन के संयोजक अन्ना हजारे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल केवल धन इकठ्ठा करने में उलझ गए। शराब ने उन्हें बदनाम कर दिया।
उन्होंने आगे कि चुनाव लड़ते समय व्यक्ति का चरित्र साफ़ होना चाहिए, लेकिन अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी इस बात को नहीं समझ पाई। अन्ना हजारे ने शराब घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि लोग चरित्र की बात करते हैं लेकिन खुद शराब में लुप्त हो जाते हैं।
अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हज़ारे पर कई आरोप लगाए हैं मगर उनका (अन्ना हज़ारे) कहना है कि सच, सच ही रहेगा। उन्होंने ने हमेशा से आम आदमी पार्टी से अलग रहने की बात कही है।
कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को चरित्रहीन करार दिया
युवाओं के बीच लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास का भी बयान आया है। उन्होंने अरविन्द केजरीवाल को आत्ममुग्ध और चरित्रहीन व्यक्ति बताया है। चुनावी नतीजों के आने के बाद कुमार विश्वास ने भारतीय जनता पार्टी को बधाई दी है।
उन्होंने एक किस्से का जिक्र करते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया ने एक बार मेरी पत्नी से कहा था – “अभी तो ताकत है” . जिसपर उनकी पत्नी ने जवाब दिया था कि ताकत हर वक़्त नहीं रहती। उन्होंने आगे कहा कि “आम आदमी पार्टी का पतन शुरू हो गया है। खुशी है कि न्याय हुआ”।
कुमार विश्वास ने उम्मीद जताई है कि बाकी पार्टियां भी इससे सबक लेंगी।
स्वाति मालीवाल ने भी कसा तंज
कुछ दिनों पहले स्वाति मालीवाल काफी चर्चाओं में थी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के आवास पर खुद के साथ मारपीट के आरोप लगाए थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद स्वाति ने भी एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने द्रौपदी के वस्त्र हरण की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
Read More : https://aayudh.org/delhi-vidhansabha-result-manish-sisodiya-loses/