Aayudh

Categories

दिल्ली तुर्कमान गेट पर आधी रात को हंगामा; मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने गई पुलिस पर पथराव, कई अधिकारी घायल

Delhi Turkman Gate news

Highlights

  • दिल्ली तुर्कमान गेट में मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने गई पुलिस–एमसीडी टीम पर भीड़ ने किया पथराव।
  • पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े; कई अधिकारी और पुलिसकर्मी घायल।
  • रात करीब 1 बजे बुलडोजर से बारात घर, दुकानें और डायग्नोस्टिक सेंटर जैसे अवैध निर्माण तोड़े गए।

Delhi Turkman Gate: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में मंगलवार देर रात उस समय तनाव फैल गया, जब मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने पहुंची पुलिस और एमसीडी टीम पर पथराव किया गया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस घटना में 4 से 5 पुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हुए हैं।

हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर एमसीडी ने रात करीब 1 बजे फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान 17 बुलडोजर लगाए गए और बारात घर, डायग्नोस्टिक सेंटर, दुकानें व अन्य अवैध ढांचे तोड़े गए।

READ MORE: नए साल की पहली कैबिनेट बैठक: सिंचाई व सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, मंत्रियों को मिले टैबलेट, ई-कैबिनेट की शुरुआत

भीड़ का विरोध और पथराव

कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। भीड़ ने एमसीडी कर्मचारियों और पुलिस पर पत्थर फेंके। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और भीड़ को खदेड़ा।

इलाका छावनी में बदला

स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके को 9 जोन में बांटा गया है। हर जोन की जिम्मेदारी एडीसीपी स्तर के अधिकारियों को दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर पत्थरबाजों की पहचान की जाएगी।

क्या है पूरा मामला

एमसीडी का कहना है कि मस्जिद के पास करीब 38,940 वर्ग फुट जमीन पर अवैध अतिक्रमण था, जिसे हटाने के आदेश हाईकोर्ट ने दिए थे। वहीं मस्जिद प्रबंधन समिति का दावा है कि जमीन वक्फ की है और उन्होंने आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

READ MORE: 18 मौतों से हड़कंप, 16 मरीज ICU में; नए केस कम होने पर भी हालात गंभीर, हाईकोर्ट ने कहा हेल्थ इमरजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *