Aayudh

Categories

Delhi High Level Meeting: MP की 4667 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की लंबित समस्याओं पर चर्चा

Delhi High Level Meeting

Highlight

  • दिल्ली में हाई-लेवल बैठक: मोहन यादव और गडकरी 4667 करोड़ की एमपी सड़क परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।
  • लंबित 10 सड़क परियोजनाओं को भूमि अधिग्रहण और वन मंजूरी की अड़चनें रोक रही हैं।
  • बैठक में NHAI और MoRTH अधिकारी भी होंगे शामिल, भविष्य की सड़क और राजमार्ग योजनाओं पर भी चर्चा।

Delhi High Level Meeting: मध्यप्रदेश की 4667 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को लेकर आज नई दिल्ली में हाई-लेवल बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और PWD मंत्री राकेश सिंह शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य लंबित परियोजनाओं के काम को शुरू करने और प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क को नई गति देने पर चर्चा करना है।

लंबित परियोजनाओं की वजह

प्रदेश की 10 सड़क परियोजनाएं भूमि अधिग्रहण और वन विभाग की अनुमति नहीं मिलने के कारण लंबित हैं। मंजूरी और टेंडर होने के बावजूद इन परियोजनाओं पर काम अभी तक शुरू नहीं हो सका। बैठक में इन बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य जल्दी शुरू कराने के उपायों पर चर्चा होगी।

READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से 17वीं मौत; सरकारी आदेश में ‘घंटा’ विवाद का जिक्र, देवास के SDM सस्पेंड

समीक्षा बैठक में शामिल अधिकारी

बैठक में NHAI और MoRTH के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वे वर्तमान और प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। विशेष ध्यान लंबित परियोजनाओं, पर्यावरण एवं वन मंजूरी, और अन्य प्रशासनिक अड़चनों पर रहेगा।

प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति

मध्यप्रदेश में वर्तमान में 61 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर काम चल रहा हैं। इसमें 33 NHAI के अंतर्गत और 28 MoRTH-PWD के अंतर्गत चल रही हैं। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गो की कुल लंबाई 9,300 किलोमीटर से अधिक है।

भविष्य की योजनाओं पर चर्चा

बैठक में वर्ष 2025-26 की प्रस्तावित परियोजनाओं और प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने के लिए भविष्य की योजनाओं पर भी विचार किया जाएगा। इसका लक्ष्य प्रदेश में सड़कें आधुनिक, सुरक्षित और व्यापक बनाना है।

READ MORE: एमपी में सीजन का सबसे घना कोहरा: 20 मीटर विजिबिलिटी, 19 जिलों में स्कूल बंद, ठंड से जनजीवन बेहाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *