Aayudh

Categories

Delhi Congress Meeting: दिल्ली में कांग्रेस की बैठक के बाद सियासी बवाल; अनुशासनहीनता का मुद्दा उठा

Delhi Congress Meeting

Highlights

  • दिल्ली में MP कांग्रेस की बैठक के बाद अनुशासनहीनता का विवाद तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला।
  • हरीश चौधरी ने कहा पार्टी संगठन और विधायक दल मजबूत हैं, भविष्य में अनुशासन सख्त रहेगा।
  • राहुल गांधी ने विभिन्न वर्गों के लिए रणनीति और संगठन में मॉनिटरिंग सिस्टम बनाने के निर्देश दिए।

Delhi Congress Meeting:दिल्ली में मध्यप्रदेश कांग्रेस की बैठक के बाद सियासी विवाद तेज हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैठक में नेताओं ने मध्यप्रदेश में पार्टी में अनुशासनहीनता और अव्यवस्था का मुद्दा उठाया। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने बुलाई थी।

कौन-कौन बैठक में शामिल था?

बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, PCC चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और CWC मेंबर कमलेश्वर पटेल मौजूद थे। बैठक में संगठन और विधायक दल की मजबूती पर चर्चा की गई।

भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

भाजपा प्रदेश प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश प्रभारी और नेता प्रतिपक्ष को ही दिल्ली जाकर अपनी पार्टी की समस्याएं बतानी पड़े, तो नेतृत्व फेल है और संगठन खोखला हो चुका है।

कांग्रेस मजबूती से काम कर रही – हरीश चौधरी

बैठक के बाद हरीश चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन और विधायक दल के तौर पर मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान, युवा, महिला, छात्र सहित हर वर्ग के मुद्दों पर काम किया जाएगा। भविष्य में अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई होगी।

READ MORE: अजित पवार का अंतिम संस्कार कुछ देर में, विद्या प्रतिष्ठान की ओर बढ़ी एंबुलेंस; बारामती में जनसैलाब

राहुल गांधी ने दिए निर्देश

राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि SC/ST, OBC, महिला, अल्पसंख्यक जैसे हर वर्ग के लिए अलग रणनीति बनाकर उनकी समस्याओं को समझा जाए। संगठन में जिम्मेदारियों को टास्क देकर मॉनिटरिंग का सिस्टम बनाया जाए।

बैठक में कुछ नेताओं की गैरमौजूदगी पर सवाल

पत्रकारों ने सवाल किया कि बैठक में कमलनाथ और अरुण यादव जैसे बड़े नेता क्यों नहीं थे। इस पर हरीश चौधरी ने कहा कि बैठक की संरचना और बुलाने का अधिकार पार्टी का है, इसे मीडिया से नहीं पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में अनुशासन में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

संगठन सृजन अभियान पर भी चर्चा

बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों और कार्यकारिणी बनाने पर भी चर्चा हुई। राहुल गांधी ने कहा कि नियुक्ति के बाद काम की मॉनिटरिंग कैसे होगी, इस पर भी सिस्टम तैयार किया जाए।

READ MORE: इकोनॉमिक सर्वे से पहले पीएम का संबोधन; कहा – भारत-ईयू समझौता एक अवसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *