New Delhi Budget 2025-26 : दिल्ली विधानसभा में भाजपा 27 वर्षों के बाद बजट पेश किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता Budget 2025-26 को विधानसभा में पेश करने से पहले कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंची।
यहाँ उन्होंने पूजा अर्चना करने के बाद मीडिया से कहा कि बजरंग बली की कृपा से सबकुछ अच्छा होगा। हमारी सरकार राम राज्य के पथ पर चलते हुए, विकास का एक नया अध्याय लिखेगी।
Delhi Budget 2025-26 के मुख्य बिंदु :
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा, हमारी सरकार का बजट अंबेडकर की समता, दीन दयाल के अंत्योदय, गांधी के सर्वोदय और मोदी जी के सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर आधारित है। पिछली सरकार ने दिल्ली को दीमक की तरह खोखला कर दिया है।
इस साल का बजट पिछले 10 साल से बर्बाद हुई दिल्ली को संभालने का एक कदम है। आइये जानते हैं इस बार के बजट में क्या है खास…
- इस बार दिल्ली का बजट एक लाख करोड़ रुपए का है। पिछले साल की तुलना में 31.5% ज्यादा है। 24-25 का बजट 76 हजार करोड़ रूपए का था।
- दिल्ली के लोगों को 10 लाख रूपए का इंश्योरेंस मिलेगा। 5 लाख रूपए आयुष्मान योजना के तहत और 5 लाख दिल्ली सरकार देगी।
- झुग्गीयों के विकास के लिए 696 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे।
- आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 100 जगहों पर अटल कैंटीन खुलेंगी। इसके लिए 100 करोड़ रूपए आवंटित किये जाएंगे।
- दिल्ली में 50,000 अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे महिलाओं की सुरक्षा मजबूत होगी।
- दिल्ली में सड़कों के सुधार के लिए 3800 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।
- दिल्ली सरकार नई औद्योगिक नीति लेकर आएगी। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जाएगा।
- यमुना और सीवर की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया जाएगा।
- टैंकर घोटाले को रोकने के लिए टैंकरों में GPS लगाए जाएंगे। इंटेलीजेंट मीटर भी लगाए जाएंगे ताकि कितना पानी गया और कितना पानी लगा उसका पता लगाया जा सके।
- वाटर बॉडीज के पुनरुद्धार के लिए 50 करोड़, रेन वाटर हारवेस्टिंग के लिए 50 करोड़ और इमरजेंसी वाटर स्टोरेज के लिए 150 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है।
- दिल्ली के स्कूलों में नए कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास बनाये जाएंगे। नए कंप्यूटर लैब के लिए 50 करोड़ और स्मार्ट क्लासेज के लिए 100 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
- शिक्षा में सुधार के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
ALSO READ : Rana Sanga Controversy : Kumar Vishwas ने दिया जवाब, सांसद पर भड़के…