Delhi Blast Update: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए कार ब्लास्ट मामले में जांच आगे बढ़ गई है। अब इस केस की जिम्मेदारी NIA को सौंप दी गई है। धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जिनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। 20 लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।
पुलिस जांच में पता चला कि धमाके में इस्तेमाल हुई सफेद i20 कार पुलवामा के डॉ. मोहम्मद उमर नबी चला रहे थे। CCTV फुटेज में वह काला मास्क पहने नजर आए। बताया जा रहा है कि उमर ने विस्फोटकों के साथ खुद को उड़ा लिया था। उसके परिवार के DNA सैंपल जांच के लिए गए हैं।
इस बीच पुलवामा से उमर के दोस्त डॉ. सज्जाद को हिरासत में लिया गया है, जिसकी हाल ही में शादी हुई थी। वहीं, फरीदाबाद से एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के अनुसार, वह जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग ‘जमात-उल-मोमीनात’ की भारतीय प्रमुख थी।
उमर के परिवार ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं होता कि वह किसी आतंकी गतिविधि में शामिल हो सकता है। वह पढ़ाई में डूबा रहने वाला शांत स्वभाव का युवक था। पुलिस को शक है कि यह धमाका फरीदाबाद में हाल ही में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा हो सकता है, जहां से 2,900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था।
READ MORE: दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की सख्त चेतावनी; ‘गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा’