Delhi Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। यह धमाका शाम करीब 6:52 बजे एक खड़ी कार में हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि चार किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनी गई। धमाके के बाद आग की लपटें और धुआं चारों ओर फैल गया।
Scary Visuals from Redfort Delhi..🚨
— Ravi Tiwari🇮🇳 (@Ravitiwariii_) November 10, 2025
Is it really car blast ? Or was it conspiracy against Sanatan Hindu ekta Pad Yatra??
Hope truth will be revealed soon.
pic.twitter.com/VfNUjVO3xf
दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। लोक नायक अस्पताल (LNGP) में 28 लोगों को भर्ती कराया गया, जिनमें से 9 की मौत हो चुकी है। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए और कई दुकानों में नुकसान हुआ। कई लोगों ने इसे पहले भूकंप या गैस विस्फोट समझा। हादसे के बाद पुरानी दिल्ली, दरियागंज और चांदनी चौक जैसे इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।
🚨 With my experience of over three decades as a counterterrorism researcher, I can say – the New Delhi blast is a terrorist act. Perpetrators of this heinous crime certainly are Pakistani ISI and its jihadist cronies. pic.twitter.com/K5cnsWr6ve
— Salah Uddin Shoaib Choudhury (@salah_shoaib) November 10, 2025
सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 को बंद कर दिया गया है। एनआईए और एनएसजी की टीमें जांच में जुटी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने घटना की जानकारी ली है। दिल्ली, मुंबई, यूपी और हरियाणा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है कि धमाका हादसा था या साजिश।
READ MORE: अमेरिका में 23 साल की भारतीय छात्रा की खांसी और सीने में दर्द से मौत, परिवार ने शुरू किया फंडरेजर