Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर शुक्रवार सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से उड़ान लेट हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिस्टम में खराबी के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को उड़ानों के लैंडिंग और टेकऑफ का शेड्यूल नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से कई फ्लाइट्स 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक देरी से रवाना हो रही हैं।
ऑटोमैटिक मैसेज स्विच सिस्टम (AMSS) में आई दिक्कत के चलते कंट्रोलर्स को अब मैन्युअली काम करना पड़ रहा है। यह सिस्टम फ्लाइट्स के टेकऑफ और लैंडिंग की जानकारी देता है। खराबी के कारण गुरुवार रात से ही उड़ानों का संचालन प्रभावित है।
Passenger Advisory issued at 08:34 Hours#DelhiAirport #PassengerAdvisory #DELAdvisory pic.twitter.com/ckfpibIazv
— Delhi Airport (@DelhiAirport) November 7, 2025
एयरलाइंस कंपनियों जैसे इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया और अकासा ने यात्रियों से फ्लाइट अपडेट चेक करते रहने की अपील की है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी कहा है कि तकनीकी टीम समस्या को जल्द ठीक करने में जुटी हुई है।
पिछले कुछ दिनों में यह तीसरी बार है जब दिल्ली एयरपोर्ट को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। हाल ही में यहां GPS स्पूफिंग के फेक सिग्नल भी मिले थे, जिससे विमान नेविगेशन सिस्टम प्रभावित हुआ था। लगातार तकनीकी दिक्कतों से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
READ MORE: सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; सड़कों से हटें आवारा पशु-कुत्ते, शेल्टर होम में रखें जाएं