Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक बड़ी दुर्घटना टल गई। अफगानिस्तान की एरियाना एयरलाइंस की फ्लाइट FG 311, जो काबुल से दिल्ली आ रही थी, ने गलती से उड़ान भरने वाले रनवे पर लैंडिंग कर दी। गनीमत रही कि उस समय उस रनवे पर कोई अन्य विमान मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
यह घटना दोपहर 12:06 बजे हुई। पायलट को रनवे 29L पर लैंड करने की अनुमति थी, लेकिन विमान रनवे 29R पर उतर गया, जो आमतौर पर टेकऑफ के लिए इस्तेमाल होता है। पायलट ने बताया कि खराब दृश्यता और ILS (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) सिग्नल में गड़बड़ी की वजह से यह गलती हुई।
एविएशन अधिकारियों ने इसे ‘मिरेकल एस्केप’ कहा, क्योंकि इस रनवे पर कोई विमान नहीं था। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पायलट की गलती के साथ-साथ एटीसी निर्देशों की भी समीक्षा की जा रही है। एयरपोर्ट पर पहले भी एटीसी में गड़बड़ी के कारण फ्लाइटों में देरी हो चुकी है।
READ MORE: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का निधन, परिवार और सितारों की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार