Cyber Crime: भोपाल में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। कोहेफिजा क्षेत्र के रहने वाले 67 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 24 लाख 76 हजार 389 रुपये की ठगी कर ली गई है। ठगों ने भारी मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाया।
व्हाट्सएप ग्रुप से शुरू हुई ठगी
सूत्रों की माने तो पीड़ित को व्हाट्सएप पर “Fyers VIP Trading” नाम के एक ग्रुप में जोड़ा गया था। यहां शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफा कमाने का दावा किया भी किया गया। जिसके बाद ठगों ने पीड़ित को एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया, और मुनाफा होता हुआ दिखाया।
READ MORE: फिर से खुले लाड़ली बहना योजना के फॉर्म! कलेक्ट्रेट में लगा महिलाओं का जमावड़ा
कई खातों में करवाई रकम ट्रांसफर
बताया जा रहा है कि ठगों के निर्देश पर पीड़ित ने UPI, IMPS, NEFT और RTGS के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की। ट्रेडिंग के दौरान ऐप पर लगातार मुनाफा दिखाया जाता रहा, जिससे पीड़ित का भरोसा बढ़ता गया। जब पीड़ित ने मुनाफे की रकम निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने कमीशन, कैपिटल गेन टैक्स और रिस्क कवर के नाम पर और पैसे मांगे। जिसके बाद शक होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई।
साइबर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की तकनीकी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।