Aayudh

Categories

Cuttack Violence: कटक में दुर्गा विसर्जन के दौरान हिंसा, 25 घायल, इंटरनेट बंद,  सड़कों पर उतरी VHP

Cuttack Violence

Cuttack Violence: ओडिशा के कटक शहर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। यह घटना शनिवार रात 1:30 से 2 बजे के बीच हाथी पोखरी इलाके में हुई, जब विसर्जन जुलूस कथाजोड़ी नदी की ओर बढ़ रहा था। स्थानीय लोगों ने तेज आवाज में बज रहे संगीत का विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और छतों से पत्थर व बोतलें फेंकी गईं।

हिंसा में 25 लोग घायल हो गए, जिनमें DCP भी शामिल हैं। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई गाड़ियां, दुकानें और स्टॉल क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी है, जो रविवार शाम 7 बजे से मंगलवार शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगी।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने सोमवार (6 अक्टूबर) को शहर में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। VHP ने प्रशासन पर शांति बनाए रखने में नाकाम रहने का आरोप लगाया और DCP व जिला कलेक्टर के तबादले की मांग की है।

अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की पहचान के लिए CCTV व ड्रोन फुटेज की जांच जारी है। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया और घायलों को मुफ्त इलाज देने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा के लिए शहर में धारा 144 लागू है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

READ MORE: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पत्नी ने याचिका दायर की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *