मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है। प्रदेश में आज से चुनावी महाभारत में तेजी आ गई है। चुनाव को लेकर नाम वापसी की डेट समाप्त हो चुकी है। 230 विधानसभा सीटों पर सभी दलों के उम्मीदवार तय हो चुके है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेता प्रत्याशियों के लिए प्रदेश में लगातार दौरे और सभाएं कर रहे हैं। आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे है. साथ ही बड़ा बयान दिया जिससे में INDIA एलाइंस में दरार दिख रही है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चंदला विधानसभा में जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को धोकेबाज़ पार्टी बताया। जैसा की कुछ समय से देखा जा रहा है की कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में तनातनी चल रही है। एक तरफ जहां अखिलेश यादव कांग्रेस से नाराज़ है और उसे धोकेबाज़ पार्टी बता रहे है। तो वहीं कांग्रेस भी सपा से किनारा करती नज़र आ रही है।
INDIA एलाइंस में फूट
आपको बता दें कि , कुछ ही महीनो में लोकसभा चुनाव होने वाले है और कुछ ही दिनों बाद पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को मात देने के लिए INDIA एलाइंस बनाया। इस गठबंधन में आम आदमी पार्टी , समाजवादी पार्टी और तमाम अन्य दल शामिल है। विधानसभा चुनाव में इण्डिया एलाइंस में शामिल सभी दल अलग अलग अपने प्रत्याशी उतार रही है। विधानसभा चुनाव में इन दलों के रुख को देखते हुए कयास लगाए जा रहे है की INDIA एलाइंस में फूट पड़ चुकी है।
कांग्रेस और INDIA एलाइंस के दल एक दूसरे पर लगातार ज़ुबानी वार कर रहे है। जिससे ये सभी कांग्रेस के खिलाफ दिख रहे है। हालाँकि कांग्रेस पार्टी सभी को एकजुट रखने के लिए अपनी सफाई दे रही। उनका कहना है की INDIA एलाइंस सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए बनाया गया है। जिसके बाद लगभग सभी दल कांग्रेस से नाराज़ दिख रहे है। हालाँकि , कुल मिलाकर ऐसा कयास लगाया जा रहा है की लोकसभा चुनाव तक INDIA एलाइंस टूट सकती है।
ये भी पढ़े -चुनाव के अंतिम दौर में बीजेपी – कांग्रेस नेता करेंगे ताबड़तोड़ दौरे