Aayudh

Categories

Cow Slaughter Case: भोपाल सांसद ने अपनी ही सरकार के विभाग के कामकाज पर उठाए सवाल

Cow Slaughter Case

Highlights

  • भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने स्लाटर हाउस टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए
  • सांसद ने ACS, CS और निगम कमिश्नर से जिम्मेदार अफसरों की पूछताछ की मांग की
  • नगर निगम और नगरीय प्रशासन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Cow Slaughter Case: भोपाल के सांसद एवं पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने स्लाटर हाउस की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर जारी होने के समय के अफसरों से पूरी जांच होनी चाहिए।

नगर निगम का कामकाज सवालों के घेरे में

सांसद ने बताया कि नगर निगम केवल आदेश का पालन करता है, जबकि टेंडर और मंजूरी की प्रक्रिया नगरीय प्रशासन विभाग में होती है। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय जांच के लिए ACS से पत्र भी लिखा गया है।

आलोक शर्मा ने कहा, “जब मैं महापौर था, तब स्लाटर हाउस चालू करने के लिए मुझ पर दबाव था, लेकिन मैंने किसी के दबाव में नहीं आकर इसे मंजूर नहीं किया। अब जांच कर यह पता लगाया जाए कि किसने किन नियमों के तहत मंजूरी दी।”

READ MORE: जबलपुर में सड़क किनारे बछड़े का कटा सिर मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस जांच में जुटी

अधिकारियों से पूछताछ जरूरी

सांसद ने ACS, CS और निगम कमिश्नर से पूछताछ की मांग की है। निगमायुक्त संस्कृति जैन ने भी ACS नगरीय विकास को पत्र लिखा है और निगम कमिश्नर ने आयुक्त नगरीय प्रशासन को पत्र भेजा है। जांच के लिए 20 पेज की रिपोर्ट भी तैयार की गई है।

READ MORE: ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी साइबर ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी से 24.76 लाख की ठगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *