बिहार के लखीसराय में मतदान के दौरान बड़ा हंगामा हुआ। राज्य के डिप्टी सीएम और बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी पर गुरुवार को गोबर, चप्पल और पत्थर फेंके गए। यह घटना खोरियारी गांव के बूथ नंबर 404 और 405 के पास हुई।
#WATCH | #BiharElection2025 | RJD supporters surrounded Deputy CM and BJP candidate from Lakhisarai constituency, Vijay Kumar Sinha's car, hurled slippers, pelted stones and cow dung and chanted "Murdabad", as he visited Khoriari village in his constituency. The Deputy CM spoke… pic.twitter.com/jkKl98Hkyz
— ANI (@ANI) November 6, 2025
विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि RJD के समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा, राजद के गुंडे दारू पीकर गुंडई कर रहे हैं। मैं बिहार में फिर से जंगलराज नहीं आने दूंगा।
घटनास्थल पर RJD MLC अजय सिंह और डिप्टी सीएम के बीच सड़क पर बहस और झड़प भी हुई। विजय सिन्हा ने अजय सिंह पर शराब पीने का आरोप लगाया, जबकि अजय सिंह ने उन्हें गुंडा कहा।
विजय सिन्हा ने कहा कि उनके पोलिंग एजेंट को धमकाया गया और मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने प्रशासन पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि SP कायर हैं, कुछ नहीं कर रहे।
#WATCH | Lakhisarai DM Mithilesh Mishra says, "The elections are going on. Every candidate has the right to visit their constituency. If we get any complaints, we will investigate them. We are ensuring peace is restored. Actions will be taken according to the situation…" https://t.co/cH4emaPloB pic.twitter.com/ueT7TbAVGw
— ANI (@ANI) November 6, 2025
DM मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि हर उम्मीदवार को अपने क्षेत्र में जाने का अधिकार है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन काम कर रहा है। वहीं SP अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति अब नियंत्रण में है।
READ MORE: 1xBat प्रमोशन केस में ED की बड़ी कार्रवाई; सुरेश रैना-शिखर धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति अटैच