Aayudh

Categories

इंडिया गठबंधन में सपा और कांग्रेस के बीच बनी सहमति

इंडिया गठबंधन

लम्बे समय से इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी सपा के गठबंधन से अलग होने के अनुमान लगाए जा रहे थे लेकिन अब इन चर्चाओं पर पार्टी प्रमुख अलिखेश यादव ने विराम लगा दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि बाकी बातें तो पुरानी हो गई हैं अंत भला तो सब भला। इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि आज शाम तक सपा और कांग्रेस पार्टी के सीट बंटवारे का ऐलान हो जाएगा।

इंडिया गठबंधन में सपा और कांग्रेस के बीच सहमति

इंडिया महागठबंधन को समाजवादी पार्टी की ओर से सहमति मिल गई है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ कहा है कि दोनों पार्टियों के बीच कोई दिक्कत नहीं हैं साथ ही उन्होंने साफ किया कि गठबंधन होगा। अखिलेश यादव कहते हैं कि उनकी पार्टी ज्यादा ये ज्यादा लोगों को जोड़ने की कोशिश करेंगी। जल्द ही सभी लोगों के उनके कार्य सौंप दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार आज शाम 5 बजे एक प्रेस वार्ता के माध्यम से सपा और कांग्रेस के बीच हुए सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया जाएगा।

भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगे अखिलेश यादव

माना जा रहा है अखिलेश यादव एक बार भी राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हुए हैं ऐसा इसलिए क्योंकि उनका कहना है कि जब तक सीट बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो जाता तब तक वह इस यात्रा का हिस्सा नहीं बनेंगे। सीट बंटवारे के बाद ही वह कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन के बीच हरियाणा और पंजाब सरकार में दिखी भिड़ंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *