मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज़ चल रही है। कहीं कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के विरोध में खड़े हो रहे तो कहीं जनता पार्टी से सवाल पूछ रही है। इसी के चलते पार्टी के बड़े नेता कार्यकर्ताओं मनाने में जुटे है। वहीं सभी पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए तमाम घोषणाएं कर रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अब तक अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। अब वचनपत्र को लेकर प्रदेश की राजनिती गरमाई हुई है। कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा तो वही अब बीजेपी ने भी इसका ज़ोरदार पलटवार किया।
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अभी तक वचनपत्र घोषित नहीं किया है जिसे लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर टिप्पणी की है। कांग्रेस मीडिया विभाग उपाध्यक्ष अब्बास हाफिज ने निशाना साधते हुए कहा कि ,घोषणा पत्र जारी करने में बीजेपी के पसीने छूट रहे है। कांग्रेस के वचन के आगे बीजेपी को झूठी घोषणाएं नहीं मिल पा रही है। भाजपा कभी अपने वचनों पर अडिग नहीं रही। कांग्रेस के पास सारे सबूत है, 90 % घोषणाएं अधूरी है। BJP की 25 हजार घोषणाएं, चांद तारे जमीन पर लाने जैसी बीजेपी के वादे रहे। कांग्रेस के वचन को देखकर भारतीय जनता पार्टी की हवा टाइट है।
कांग्रेस की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार
कांग्रेस के इस बयान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस के वचन पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया है। आगे पंकज ने कहा कि, घोषणा पत्र के लिए आकांक्षा पेटियों के जरिए जनता की राय ली है। बड़ी संख्या में जनता के सुझाव मिले है। इसी के साथ ही पकंज चतुर्वेदी ने बीजेपी क्व वचनपत्र को लेकर कुछ चीज़े बताई। उन्होंने बताया कि , जयंत मलैया इस समिति के अध्यक्ष है। जल्द ही बीजेपी का घोषणा पत्र सबके सामने होगा। बीजेपी का घोषणा पत्र मध्य प्रदेश के स्वर्णिम विकास की इबारत लिखेगा। उन्होंने कहा कि ,भाजपा के विकास को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। बीजेपी ने बीमारू राज्य से विकसित प्रदेश बनाया है , कांग्रेस को इसी बात का दर्द है।
ये भी पढ़े – बालाघाट प्रत्याशी मौसम बिसेन ने नहीं भरा नामांकन पत्र