दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ नाम से बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली के जरिए पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध तेज करेगी। देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रामलीला मैदान पहुंचना सुबह से ही शुरू हो गया।
'वोट चोर – गद्दी छोड़' ✊ pic.twitter.com/rjuVM324cX
— Congress (@INCIndia) December 14, 2025
रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबोधन की संभावना है। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद रहेंगे। पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी शामिल होने की चर्चा है।
READ MORE: कंपकंपाती सर्दी की गिरफ्त में मध्य प्रदेश; 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, शहडोल सबसे ठंडा
कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ देशभर में अभियान चलाकर करीब 55 लाख हस्ताक्षर जुटाए हैं। रैली के बाद राष्ट्रपति से मुलाकात कर 5.5 करोड़ हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपने का अनुरोध किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि यह कदम लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा के लिए उठाया जा रहा है।
राहुल गांधी पहले ही चुनाव आयोग पर कई बार सवाल उठा चुके हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि रैली के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा और कार्यकर्ताओं की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों से हजारों कार्यकर्ता रैली में शामिल होने पहुंचे हैं।
READ MORE: ‘सीरियस मिसकंडक्ट’ नोटिस के तनाव में डॉक्टर ने किया सुसाइड अटेम्प्ट; वेंटिलेटर पर इलाज