Highlights
- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर एमपी कांग्रेस का भोपाल में एक दिवसीय उपवास प्रदर्शन।
- प्रयागराज घटना, भोपाल में गौकशी और काशी मंदिर ध्वंस को लेकर बीजेपी सरकार का घेराव।
- रोशनपुरा चौराहे पर उपवास में जीतू पटवारी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल।
Congress Protest For Abhimukteswaranand: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े प्रयागराज विवाद के समर्थन में मध्यप्रदेश कांग्रेस आज भोपाल में एक दिवसीय उपवास कर रही है। यह उपवास रोशनपुरा चौराहे पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
कांग्रेस के बड़े नेता होंगे शामिल
उपवास में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस ने इसे सनातन धर्म और धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है।
प्रयागराज में शंकराचार्य से जुड़ा विवाद
18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान के लिए जाते समय पुलिस ने रोक दिया था। इस दौरान उनके शिष्यों से धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद से शंकराचार्य शिविर के बाहर धरने पर बैठे हैं।
सुरक्षा को लेकर चिंता
शंकराचार्य के प्रतिनिधियों ने उनकी जान को खतरा बताते हुए शिविर में 12 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। उनका कहना है कि कुछ लोग संत के वेश में निगरानी कर रहे हैं। शंकराचार्य की तबीयत भी हाल ही में बिगड़ी थी।
प्रशासन पर सवाल
मेला प्रशासन ने शंकराचार्य को नोटिस जारी कर उनसे पद से जुड़े सवाल पूछे थे, जिसे लेकर विरोध बढ़ गया। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी उनसे मिलने पहुंचे और नोटिस को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
READ MORE: माघ मेले में धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद की तबियत बिगड़ी; बाबा रामदेव ने दी ये नसीहत
अन्य मुद्दों पर भी घेराव
कांग्रेस भोपाल में गौकशी, काशी में मंदिरों के ध्वंस और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी बीजेपी सरकार को घेर रही है।
कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस का कहना है कि सरकार सनातन परंपराओं की रक्षा करने में विफल रही है। उपवास के जरिए जनता का ध्यान इन मुद्दों पर आकर्षित किया जा रहा है।