Aayudh

Categories

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने किया राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी

कांग्रेस पार्टी की बुजुर्ग नेता सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन फॉर्म भर दिया है। नामांकन फॉर्म की सारी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी राजस्थान की राजधानी जयपुर गयी थी। सोनिया के साथ उनके बेटी प्रियंका गांधी और बेटे राहुल गांधी भी गए थे। इनके साथ वहां कांग्रेस पार्टी के नेताओं का एक समूह भी मौजूद था।

सोनिया गांधी ने जैसे ही नामांकन दाखिल किया तो राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा,’ पीएम पद का त्याग करने वाली श्रीमती सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने की हार्दिक शुभकामनाएं. अशोक गहलोत ने आगे कहा- सोनिया गांधी का राजस्थान से एक गहरा रिश्ता जुड़ा है। जब श्री राजीव गांधी पीएम बने थे, तब उनके साथ सोनिया गांधी आदिवासी बाहुल्य जिलों के दौरे पर आई थीं।

समाजवादी पार्टी ने भी किया अपने प्रत्याशियों का ऐलान

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की10 सीटें खाली हो रही हैं। इन 10 सिटों में से 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है बाकि 3 सिटों पर सपा ने अपने 3 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। आपको बता दें समाजवादी पार्टी ने इन तीन सिटों पर अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन, रामजीलाल सुमन और आलोक रंजन को राज्यसभा में अपना प्रत्याशी बनाया है। आलोक अखिलेश यादव के सबसे अच्छे सलाहकार माने जाते है।

ये भी पढ़ें- पत्नी ने लगाया डॉक्टर पति पर देह व्यापार और दहेज प्रताड़ना का केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *