Aayudh

Categories

मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

जबलपुर

लोकसभा चुनाव आते आते दल बदली का सिलसिला शुरू होता दिखाई दे रहा है। जिसमें कांग्रेस पिछड़ती नज़र आ रही है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जबलपुर मेयर जगत बहादुर सिंह और डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है।

जबलपुर मेयर ने थामा बीजेपी का दामन

मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ी फेरबदल होती दिखाई दे रही है। प्रदेश में आज जबलपुर मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू, डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेताओंने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी को अपना लिया है। सभी नेताओं ने प्रदेश सीएम डॉ मेगन यादव , प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मुकेश सिंह, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मंत्रा प्रहलाद सिंह पटेल के समक्ष पार्टी की सदस्यता स्वीकार की।

अब शहर में होगी त्रिपल इंजन की सरकार

जबलपुर महापौर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने राममंदिर का आमंत्रण ठुकराया तो मेरी भावनाएं आहत हुई। उस वक्त ,सोचा कि बीजेपी में शामिल होना चाहिए। बीजेपी योजना और गारंटी दे रही है जिससे मैं प्रभावित हुआ। वह आगे कहते हैं कि अब जबलपुर में त्रिपल इंजन की सरकार होगी जिसके फलस्वरूप शहर में विकास की गंगा बहेगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में यूसीसी (UCC) के विरेध में मुस्लिम समुदाय उतरा सड़कों पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *