सामने आ गया राम लला की प्रतिमा का सम्पूर्ण स्वरूप

राम मंदिर के बनने का इंतज़ार राम भक्तों को लम्बे समय से था और अब हर राम भक्त को राम लला की झलक का इंतज़ार है। बतादें कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 2 दिन बाकी हैं और आपको जानकर बेहद खुशी होने वाली है कि आज श्री राम लला की प्रतिमा सम्पूर्ण तस्वीर सामने आ गई है।

राम लला के मंदिर परिसर में प्रवेश के बाद हुए पहले दर्शन

राम मंदिर में विराजने वाले श्री राम की प्रतिमा का आज सम्पूर्ण दर्शन हो गया है। आपको बतादें कि 16 जनवरी से 21 जनवरी तक प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व होने वाली विधी का अनुष्ठान चल रहा हैं। जिसके तहत 17 जनवरी को ही प्रतिमा का मंदिर परिसर में प्रवेश हो गया था। कल यानी 18 जनवरी को राम लला का प्रतिमा की झलक सबसे सामने आ गई थी जिसके बाद आज भगवान राम की इस प्रतिमा के सम्पूर्ण दर्शन हुए। हालांकि यह मूर्ति अभी गर्भगृह में नहीं रखी गई है।

शास्त्रों में वर्णित स्वरूप से हूबहू मिलती है राम लला की प्रतिमा

अब हम आपको बताते हैं कि इस छवि में राम लला कैसे लग रहे है। देखिए शास्त्रों में भगवान राम के रूप का व्याख्यान कुछ इस तरह से होता है कि उनके आखों कमल के समान कोमल हैं, उनके मस्तक पर तिलक शोभा दे रहा है, हाथों में धनुष और बाण धारण किए हुए हैं। मुख कमल की कलि के समान है जिस पर प्रभु मंद मंद मुस्कुरा रहे हैं। बतादें कि इस दिव्य प्रतिमा में ये सभी लक्षण साफ नज़र आ रहे हैं।

राम लला की प्रतिमा पुरातन शिल्पकला का उदाहरण

यह मूर्ति कर्नाटक के मशहूर मूर्तिकार अरूण योगीराज ने बनाई है मूर्ति की लम्बाई 51 फिट है जिसे श्याम वर्ण का बनाया गया है। बतादें कि यागीराज के पूर्व मैसूर घराने के शिल्पकार थे। जिस करण अब यागीराज के हाथों में भी भारत की पुरातन शिल्पकला की झलक दिखाई देती है। यह प्रतिमा भारतीय पुरातन शिल्पकला का उदाहरण देती है। इसी कारणवश बाकी प्रतिमाओं की जगह इस मिर्ति ने सभी का मन लुभा लिया था।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के बीना में हैं राम नाम का ऐसा अद्भुत बैंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Topic

मध्य प्रदेश के हनुमान मंदिर के चमत्कार देखकर आप भी रह जायेंगे दंग…

मध्य प्रदेश अपने गौरवपूर्ण इतिहास के कारण देश भर में अपनी ख्याति फैलाये हुए है साथ ही प्रदेश में ऐसे चमत्कारी हनुमान...

बागेश्वर धाम से अनसुने रहस्मयी तथ्य आपको पता है क्या ?

इन दिनों देश में बागेश्वर धाम चर्चा का विषय बना हुआ है . बागेश्वर धाम से जुड़ी ऐसी कई आश्चर्यजनक बातें है जिनको समझना...

MP Cabinet Meeting : इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार (8 अप्रैल 2025) को मंत्रालय...

Popular News

Ishant Sharma पर BCCI ने क्यों लगाया जुर्माना ?

Ishant Sharma Fined : आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा एक...

ताजा खबर

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण

© 2023 Created with love by PAL DIGITAL