CO Anuj Chaudhary : बुधवार (26 मार्च 2025) को साम्प्रदायिक तनाव को मद्दे नजर रखते हुए पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया। इस मीटिंग में CO अनुज चौधरी ने अपने दिए गए विवादित बयान का बड़ी सफाई से बचाव किया। उन्होंने कहा, यदि मेरा बयान इतना गलत था, तो हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए था. उन्होंने मुझे सजा क्यों नहीं दिलाई?”
CO अनुज चौधरी का विवादित बयान
उत्तरप्रदेश के पुलिस CO (सर्किल ऑफिसर) अनुज चौधरी ने होली को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि होली साल में एक बार आती है, नमाज साल में 52 बार आती है। पीस मीटिंग के दौरान उन्होंने अपने इस बयान का बचाव करते हुए कहा कि इतना ही गलत था तो सजा क्यों नहीं दिलाई ?, मैंने दोनों धर्म को बराबर रखकर बोला।
CO अनुज चौधरी ने मीटिंग के दौरान एक और बयान दिया, इस बार उन्होंने ईद को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, यदि ईद की सेवइयां खिलानी है तो होली की गुजिया भी खानी पड़ेगी। CO ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी धर्म का अपमान करना नहीं था, बल्कि सभी धर्मों के त्योहार का सम्मान करना था।
नेजा मेले पर भी था प्रतिबंध
25 मार्च को संभल के शाहवाजपुर सूरा नगला गांव में आयोजित होने वाले वार्षिक नेजा मेले पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। किसी को भी वहां जाने की अनुमति नहीं थी। इसको लेकर SSP ने कहा था कि यह मेला एक लुटेरे, आक्रमणकारी और हथियारे की याद में आयोजित किया जाता था।
प्रशासन ने ‘नेजा मेले’ के आयोजन को अनुमति देने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि देश को लूटने आए किसी भी व्यक्ति का महिमामंडन करना सही है।
Categories
“ईद की सेवइयां खिलाने के लिए, होली की गुजिया भी खानी पड़ेगी!”, CO अनुज चौधरी का बयान

ALSO READ : CM योगी ने कहा, मुसलमान खतरे में नहीं है, वोटबैंक की राजनीति खतरे में…
WATCH : https://youtu.be/gvlXm5WZ5IE?si=tUvR1LKgfsy2Gesj
Politics
MP Cabinet Meeting : इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…
Lucknow में सपा सांसद का विरोध…महिलाएं तलवार लेकर आईं
Latest-News