CM Yogi News : उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ इन दिनों औरंगज़ेब और मुगलों के महिमामंडन करने वालों पर खूब बरस रहे हैं। उन्होंने बहराइच में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आक्रांता का महिमामंडन मतलब देशद्रोह और स्वतंत्र भारत ऐसे किसी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता है।”
CM योगी बहराइच में मिहींपुरवा तहसील के नए भवन का शुभारम्भ करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आक्रांताओं का महिमामंडन करने वालों पर अपने शब्दों से तीखा हमला किया। उन्होंने आक्रांताओं के महिमामंडन करने वालों को देशद्रोही बताया है। उन्होंने कहा कि भारत ऐसे किसी भी देशद्रोही को स्वीकार नहीं करेगा जो भारत के महापुरुषों और बलिदानियों का अपमान करता हो।
बहराइच ऋषि परंपरा से जुड़ा है – CM योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहराइच ऋषि परंपरा से जुड़ा हुआ तहसील है। बहराइच का नाम बालार्क ऋषि के नाम पर रखा गया है। यह एक ऐतिहासिक स्थल है, यहाँ एक समय पर आश्रम भी हुआ करता था। इसी स्थान पर महाराज सुहलदेव ने विदेशी आक्रांताओं को धूल धूसरित किया था।
महाराज सुहलदेव ने भारत का जो विजय पताका फहराया उसी का नतीजा हुआ कि अगले 150 वर्षों तक किसी भी विदेशी आक्रांता ने भारत की तरफ नजर उठाकर भी नहीं देखा। किसी ने भारत पर हमला करने का दुसाहस नहीं किया।
पूरी दुनिया में सनातन का गुणगान हो रहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से कहा कि आज पूरी दुनिया में सनातन परंपरा का गुणगान हो रहा है। भारत की संस्कृति की तरफ पूरी दुनिया आकर्षित हो रही है। पूरा देश एकजुट होकर काम कर रहा है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और भारत के महापुरुषों का सम्मान करना भारत के हर एक नागरिक का दायित्व होना चाहिए।
उन्होंने महापुरुषों का अपमान और आक्रांताओं का गुणगान करने वालों को साफ़ शब्दों में कहा कि भारत ऐसे किसी भी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता। जिन आक्रांताओं ने हमारी संस्कृति को ख़त्म करने की कोशिश की, जिन्होंने यहाँ की बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया, उनका महिमामंडन करने वालों को आज का भारत कतई स्वीकार नहीं करेगा।
ALSO READ : Nagpur Violence : पुलिस को मिले Bangladesh कनेक्शन के सबूत, कहा -“अगली बार तुम्हारी औरतों को उठाएंगे।”