Aayudh

CM योगी ने कहा, मुसलमान खतरे में नहीं है, वोटबैंक की राजनीति खतरे में…

CM

CM Yogi Podcast : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यूज़ एजेंसी ANI के पॉडकास्ट में कई मुद्दों पर टिपण्णी की। CM योगी ने पॉडकास्ट में पूछे गए सवालों का खुलकर जवाब दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मुस्लिमों की सुरक्षा और मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर भी अपनी बात रखी।

CM Yogi Podcast : जनता का समर्थन, सरकार की उपलब्धि

CM योगी ने पॉडकास्ट के दौरान जनता के समर्थन को सरकार की उपलब्धि बताई। उन्होंने कहा, किसी भी सरकार के लिए जनता-जनार्दन की संतुष्टि सबसे बड़ी उपलब्धि होनी चाहिए। हमारी सरकार ने पिछले 8 वर्षों में PM मोदी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश के विकास के लिए काम किया है।

हमनें जो रूपरेखा तैयार की थी, उन क्षेत्रों में विकास का काम किया है। हमारी सरकार को जनता का भी समर्थन मिला। सेवा, सुरक्षा और सुशासन को प्रभावी ढंग से लागू करने का काम हमारी सरकार ने किया है। लोकतंत्र में जनता-जनार्दन का आशीर्वाद जिसके साथ होगा वह सरकार बनाएगा।

Aurangzeb और विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पॉडकास्ट के दौरान Aurangzeb को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, हम अपनी विरासत को सम्मान देकर अपने पूर्वजों को सम्मान देते हैं। लेकिन जिनके आदर्श ही औरंगज़ेब हों, उनके आचरण भी उसी प्रकार के होंगे। मुंबई से लेकर लखनऊ तक औरंगज़ेब का महिमामंडन करने वाले लोग हैं।

मुख्यमंत्री ने बाबर, औरंगज़ेब और जिन्ना का महिमामंडन करने वालों पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा, हम शिव, कृष्ण और राम की पूजा करते हैं इसलिए हमारे अंदर उनके गुण हैं। जो लोग औरंगज़ेब और जिन्ना को अपना आदर्श मानते हैं उनकी सोंच और व्यवहार भी उसी तरह के हैं।

वो हमारी विरासत के प्रति क्या सोंच रखते होंगे, उसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है।

UP में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित

“100 मुस्लिम परिवारों के बीच 50 हिन्दू परिवार सुरक्षित रह सकता है क्या ? लेकिन 100 हिन्दू परिवारों के बीच एक मुस्लिम परिवार सुरक्षित रह सकता है।” ऐसा कहना है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का…उन्होंने कहा बांग्लादेश का उदाहरण ले लीजिए, अफ़ग़ानिस्तान को ले लीजिए सभी जगह हिन्दुओं पर अत्याचार हुआ।

CM योगी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित है। यदि हिन्दू सुरक्षित है तो मुसलमान भी सुरक्षित है। 2017 से पहले हो रहे दंगों में यदि हिन्दू की दुकान जलती थी तो मुसलमान की भी जलती थी। 2017 के बाद से प्रदेश में दंगे बंद हुए तो हिन्दू और मुस्लिम दोनों सुरक्षित हैं।

संभल में 68 तीर्थ स्थल, 54 की पहचान

मुख्यमंत्री ने संभल को लेकर भी मुखरता से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, जितने भी होंगे सभी ढूंढेंगे। भगवान ने जिसको भी आंखें दी हों वो देख ले क्या हुआ था संभल में। संभल एक सच्चाई है। कोर्ट का पालन कर रहे हैं, इसलिए रुके हैं वरना वहां बहुत कुछ हो गया होता। एक-एक करके सभी को निकालेंगे।

पूरी पॉडकास्ट सुनने के लिए लिंक पर क्लिक करें : https://x.com/i/broadcasts/1mnGegerWMqxX

Read More : Rana Sanga Controversy : कर्णी सेना ने सपा सांसद के घर पर किया हमला…

Watch : https://youtu.be/gvlXm5WZ5IE?si=tUvR1LKgfsy2Gesj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *