देहरादून। उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रही है। प्रदेश में अब तक 15 दिनों के भीतर 52 अवैध मदरसे सील कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार अधिकांश अवैध मदरसे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बॉर्डर वाले इलाके में पाए गए हैं।
CM तक पहुंची ख़बर…
अवैध मदरसों की शिकायत उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी को भी मिली है। जिसके बाद उन्होंने सभी अवैध मदरसों को सील करने का आदेश दिया है। उनके आदेश के बाद प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रही है। बीते दिनों विकासनगर में 12 और खटीमा में 9 अवैध मदरसों पर कार्यवाही की गई। इसके पहले भी 25 अन्य मदरसों को सील किया गया है।

CM धामी ने दिए निर्देश
जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवैध मदरसों की जानकारी मिली है, तब से उन्होंने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। जो भी मदरसे बिना पंजीकरण और नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे हैं उन्हें चिन्हित्त कर उनपर कार्यवाही की जा रही है। CM ने कहा कि लम्बे समय से अवैध मदरसों का जाल फैलाया जा रहा था। कई इलाकों से जनसंख्या असंतुलन करने की भी शिकायतें आई थी।
CM ने अवैध तरीके से चल रहे मदरसों को साफ़ सन्देश दिया है कि जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

ALSO READ : CM योगी ने कहा – एक दिन पूरी दुनिया भगवा पहनेगी, इस्लाम को लेकर दिया बयान