मुरैना। प्रदेश के मुख्यमंत्री CM Mohan Yadav ने सोमवार को मुरैना पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने इस दौरान आम सभा को संबोधित करते हुए अटल जी को याद किया। उन्होंने कहा कि हमनें सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गाँधी को तो नहीं देखा है मगर उनका पूरा रूप अटल बिहारी वाजपेयी में देखा है।
अटल जी ने इंदिरा गाँधी को “माँ दुर्गा” बताया था
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभा के दौरान अटल जी की कई विशेषताओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व में पूरे लोकतंत्र का व्यक्तित्व समाया था। उन्होंने उस पल को भी याद किया जब संसद में अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गाँधी के लिए “माँ दुर्गा” शब्द का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि अटल जी विपक्ष में होने के बाबजूद सत्ता पक्ष का सम्मान करते थे।
चंबल नदी में छोड़े 10 घड़ियाल

मुख्यमंत्री ने पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अधिकारीयों को कई दिशा निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद सीएम राजघाट पहुंचे, जहाँ उन्होंने 10 घड़ियालों को चंबल नदी में छोड़ा।
CM Mohan Yadav ने दिए कई सौगात
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुरैना को कई योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने मुरैना के आसन नदी पर बाेट क्लब बनाने की स्वीकृति दी है। सीएम ने शोवरन गार्डन से इमलिया रोड तक 12 करोड़ की लागत से सड़क और नालियों के निर्माण कार्य की घोषणा की। वहीं उन्होंने 12 पंचायतों के विकास के लिए 20 करोड़ रूपए की भी स्वीकृति दी।
Read more : भारत में हिन्दू से मुस्लिम बनाए गए थे लोग, इस्लाम तो अरब का धर्म है – IAS नियाज़ खान का बड़ा बयान