Aayudh

“कांग्रेस के कलेजे नहीं हैं,…तो क्या अधर्म की बात करें”, CM मोहन यादव हुए नाराज

CM

भोपाल। CM मोहन यादव उज्जैन के एक कार्यक्रम में नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करने पहुंचे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता महेश परमार को भी आमंत्रित किया गया था। CM मोहन यादव कार्यक्रम में अपने सम्बोधन के दौरान कांग्रेस नेता की हरकत से नाराज हो गए। आखिर क्या हुआ था कार्यक्रम में…आइए जानते हैं।

CM मोहन यादव क्यों हुए नाराज ?

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता महेश परमार भी उपस्थित हुए थे, लेकिन उनकी एक हरकत से CM मोहन यादव नाराज़ हो गए। उन्होंने कहा, कांग्रेस के कलेजे नहीं हैं कि वो बैठ के सुने। दरअसल इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता महेश परमार अपने सम्बोधन के बाद वहां से भागते नजर आए। मोहन यादव के संबोधन से पहले ही महेश परमार कार्यक्रम से निकल गए।

कांग्रेस नेता की इस हरकत के बाद CM मोहन यादव ने कहा, “कांग्रेस के कलेजे नहीं हैं कि वो बैठ के सुने। जब बात कही जाएगी तो उनकी हवा निकल जाएगी। कांग्रेस को हमारे धर्म से क्या परेशानी है मुझे समझ नहीं आता।”

“तो क्या अधर्म की बात करें” – CM मोहन यादव

CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब-जब मंचों से धर्म की बात होती है, कांग्रेस नेता चले जाते हैं। धर्म की बात नहीं करें तो अधर्म की बात करें। उन्होंने कहा, हमारी संस्कृति श्री कृष्ण और श्री राम की संस्कृति है। हम भगवान श्री राम की जय करते हैं और वो पीठ पीछे कहते हैं कि हम भी भगवन राम को मानते हैं, उनकी पूजा करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आप श्री राम को मानते हैं तो अभी तक राम मंदिर क्यों नहीं गए। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर बनकर तैयार हुआ, लेकिन आपके नेता अभी तक वहां नहीं गए। बड़े दुर्भाग्य की बात है। CM ने कार्यक्रम के दौरान महात्मा गाँधी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, महात्मा गाँधी ने भी कहा था कि गांव में राम राज्य बस्ता है। उनके आखिर के शब्द भी ‘हे राम’ ही थे।

कई योजनाओं का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार (20 मार्च 2025) को उज्जैन में नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करने पहुंचे थे। उन्होंने 2489.65 करोड़ योजना लोकार्पण किया। इस दौरान CM ने 9.64 करोड़ रुपए की लागत से बने इंदौख हाईलेवल ब्रिज का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने 7.15 करोड़ रुपए की लागत वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन, 5.73 करोड़ रुपए की लागत वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और 5.21 करोड़ रुपए की लागत से 11 नल-जल परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया।

ALSO READ : Nagpur Violence Update : फहीम शमीम ने भड़काई थी हिंसा ? बड़ा खुलासा…

WATCH : https://youtu.be/XkIXU147DsI?si=4DEsekZ5HhwtE5fC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *