Aayudh

Categories

कमलनाथ को भारी पढ़ा हिंदूत्व का दाव,कांग्रेसियों ने साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को बुलाकर सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति करने का प्लान अब उन पर ही भारी पड़ता नज़र आ रहा है.क्योंकि अब उनकी ही पार्टी के कई नेता और पार्टी के शुभचिंतक पत्रकार भी उनकी अवहेलना करते दिखाई दे रहे हैं.

कांग्रेस पार्टी के नेता न केवल कमलनाथ की निन्दा कर रहे हैं बल्कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को भी कई बार ढोगीं करार चुके हैं.

कमलनाथ ने अपने क्षेत्र में कराई कथा

दरअसल मध्यप्रदेश में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा शुरू हो गई है.यह कथा कमलनाथ ने अपने क्षेत्र छिंदवाड़ा में आयोजित कराई है.जब धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री छिंदवाड़ा पहुँचे तो पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ अपने पूरे परिवार और समर्थकों के साथ शास्त्री जी का स्वागत करने पहुँचे और उनकी आरती भी उतारी.

लेकिन जब उनकी ही पार्टी के नेताओं ने कमलनाथ की ये सोफ्ट हिंदुत्व की राजनीति देखी तो वह खौल पढ़े.साथ ही कमलनाथ पर तरह तरह के सवाल भी उठाने लगे.जिसके बाद कांग्रेस के झूठे हिंदुत्व का सच सबके सामने आ गया.

पार्टी के लिए लिखने वाले पत्रकारों ने उठाए सवाल

कमलनाथ

अजीत अंजुम

पत्रकार अजीत अंजुम ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह कांग्रेस पार्टी के नेता पवन खेड़ा से सवाल पूछते नज़र आ रहे हैं.जब अंजुम ने कमलनाथ द्वारा हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले बागेश्वर बाबा के स्वागत सत्कार करने पर सवाल उठाए. तो पवन खेड़ ने जवाब दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी का बाबा के निजी से कोई सरोकार नहीं है.कमलनाथ और पार्टी दोनों केवल संविधान से चलती है हम केवल संविधान को मानते हैं.

सुजाता

वहीं सुजाता नामक एक पत्रकार ने नकुल नाथ के ट्वीट पर कहा कि “गुरुदेव !?  यह नालायक धीरेन्द्र  शास्त्री जो हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करता है, अविवाहित औरतों को ख़ाली प्लॉट कहता है उसका स्वागत कर रहे हैं और चरण छू रहे हैं आप? मोहब्बत और सद्भाव की पॉलिटिक्स पर इतना अविश्वास है कांग्रेसियों को कि ऐसे जाहिलों का सहारा लेना पड़ रहा है? शर्मनाक.”

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी किया ट्वीट

इतना ही नहीं कांग्रेस के सीनियर लीडर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर कहा कि मुसलमानों के ऊपर बुलडोजर चढ़ाने और आरएसएस के एजेंडे हिंदू राष्ट्र की खुल्लम खुल्ला वकालत कर संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले भाजपा के स्टार प्रचारक की आरती उतारना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शोभा नहीं देता.आज रो रही होगी गांधी की आत्मा तड़प रहे होंगे पंडित नेहरू और भगत सिंह, लेकिन सेक्युलरिज्म के ध्वजवाहक जयराम रमेश,दिग्विजय सिंह,मल्लिकार्जुन खड़गे सब खामोश हैं.

पहले भी कई बार किया शास्त्री का अपमान

जनवरी 2023

साल की शुरूआत में ही कांग्रेस पार्टी के नेता डॉ गोविंद सिंह ने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जादूटोना करने वाला और ढोंगी बताया था.जिसके बाद पार्टी ने निजी विचार बताकर अपने आप को मामले से अलग बता दिया था.

मई 2023

देवास में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बड़ा बयान दिया था.उन्होंने मंच से कहा कि धर्म की भी दुकानें खुल गई हैं.एक बागेश्वर धाम बाबा पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की दुकान खुली है.एक सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा की दुकान खुल गई है.पहले दुकान छोटी थी अब बड़ा जनरल स्टोर खुल गया है.

ये भी पढ़ें- मुस्लिम रूममेट ने किया हिंदू लड़की के धर्मपरिवर्तन का प्रयास

https://aayudh.org/muslim-roommate-tried-to-convert-hindu-girl/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *