Aayudh

Categories

CJI Suryakant: जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश, पूर्व CJI गवई से गले मिले; कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे

CJI Suryakant

CJI Suryakant: 24 नवंबर, 2025 को जस्टिस सूर्यकांत ने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद थे।

जस्टिस सूर्यकांत का जन्म हरियाणा के छोटे से गांव पेटवाड़ में हुआ था, और वह एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। 1984 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री प्राप्त करने के बाद, उन्होंने हिसार जिला न्यायालय से अपने करियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में वकालत की और 2011 में कानून में स्नातकोत्तर की डिग्री भी हासिल की।

उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए, जिनमें जम्मू-कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 का मामला और पेगासस स्पाइवेयर केस शामिल हैं। इसके अलावा, जस्टिस सूर्यकांत ने बिहार में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर किए गए 65 लाख मतदाताओं का विवरण सार्वजनिक करने का आदेश भी दिया था। जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल 14 महीने का होगा।

READ MORE: पेशावर में FC मुख्यालय पर आतंकवादी हमला: आत्मघाती हमलावरों ने मचाई तबाही, कई धमाके और फायरिंग के बीच सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *