Aayudh

Categories

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 7 बच्चों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती; दो दवाओं पर रोक

Chhindwara

Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दूषित कफ सिरप पीने से पिछले 20 दिनों में 7 बच्चों की मौत हो चुकी है। जांच में सामने आया है कि इन बच्चों की किडनी फेल हो गई थी। जिन दो सिरप को मौत की वजह माना जा रहा है, उनके नाम Coldrif और Nexa DS हैं। इन पर अब अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है।

पता चला है कि ये सिरप सरकारी डॉक्टरों ने अपने निजी क्लिनिक पर मरीजों को लिखे थे। ये दवाएं सिर्फ चुनिंदा मेडिकल स्टोर्स पर ही मिलती थी। जांच में यह भी सामने आया है कि सिरप में डायएथिलीन ग्लायकॉल नामक जहरीला पदार्थ मिला हुआ था, जिससे बच्चों की किडनी पर असर पड़ा।

अब तक इन दवाओं के 13 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। बच्चों की मौत की असली वजह जानने के लिए सैंपल पुणे लैब भेजे गए हैं। 5 बच्चे अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने तमिलनाडु और हिमाचल सरकार को चिट्ठी लिखकर इन दवाओं का प्रोडक्शन रुकवाने की मांग की है। भोपाल में भी एहतियातन इन दोनों दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मामले की जांच जारी है।

READ MORE: खंडवा में बड़ा हादसा; मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रॉली तालाब में गिरी, 11 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *