Aayudh

Categories

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में मचा हंगामा; फरहाना और मृदुल की जमकर बहस, अमाल मलिक बने नए कैप्टन

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते फिर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। शो के नए प्रोमो में फरहाना भट्ट और मृदुल तिवारी के बीच जमकर बहसबाजी होती दिखी। दोनों राशन टास्क के बाद भिड़ गए, जहां मृदुल ने फरहाना की पढ़ाई को लेकर ताना मारा तो फरहाना ने भी पलटकर जवाब दिया। मृदुल की बातों पर घर के बाकी सदस्य हंस पड़े, जिससे माहौल और गरम हो गया।

वहीं, राशन टास्क के दौरान अमाल मलिक और तान्या मित्तल की दोस्ती में दरार साफ दिखी। अमाल ने तान्या पर ‘सच्चाई का प्रोपेगेंडा’ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी दोस्ती नकली थी। अमाल की बातों से तान्या भावुक होकर रोती नजर आईं।

इस बीच, कैप्टेंसी टास्क में अमाल मलिक ने बाजी मार ली और घर के नए कैप्टन बन गए। अब देखना होगा कि उनकी कप्तानी में घर का माहौल कैसे बदलता है और क्या वह इस बार पहले से बेहतर साबित होंगे।

READ MORE: गोविंदा ने पत्नी सुनीता के बयान पर मांगी माफी, बोले- ‘पंडित मुकेश शुक्ला जी योग्य और गुणी हैं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *