Aayudh

Categories

MSP: केंद्र सरकार का किसानों को दिवाली गिफ्ट; गेहूं की MSP ₹160 बढ़ी, दाल मिशन को भी मंजूरी

MSP

MSP: केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹160 प्रति क्विंटल बढ़ाकर ₹2,585 कर दिया गया है। पहले यह ₹2,425 था। सरकार ने छह प्रमुख रबी फसलों जैसै गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों और सूरजमुखी की MSP में भी इजाफा किया है।

MSP बढ़ाने से किसानों को कुल ₹84,263 करोड़ का लाभ मिलेगा। सरकार 297 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का अनुमान लगा रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि MSP का निर्धारण कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर किया गया है ताकि किसानों को उनकी लागत पर कम से कम 50% लाभ मिल सके।

इसके साथ ही केंद्र ने दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए 11,440 करोड़ रुपये के मिशन को भी मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य खेती का रकबा 275 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 310 लाख हेक्टेयर करना और उत्पादकता 881 किलो/हेक्टेयर से बढ़ाकर 1,130 किलो/हेक्टेयर करना है।

सरकार ने तूर, उड़द और मसूर की 100% सरकारी खरीद का भी भरोसा दिलाया है। यह मिशन अगले छह वर्षों तक चलेगा और देश को दालों में आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।

READ MORE: शाहरुख खान की पहली बार अरबपति क्लब में मारी एंट्री, हॉलीवुड सितारों को छोड़ा पीछे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *