Aayudh

Categories

Celina Jaitley: सेलिना जेटली ने पति पर घरेलू हिंसा का लगाया आरोप, कोर्ट में दायर किया केस; 50 करोड़ रुपये..

Celina Jaitley

Celina Jaitley: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला मुंबई की अदालत में दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति ने शारीरिक, मानसिक, और सेक्सुअल हिंसा की, जिसके कारण उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर भारत लौटना पड़ा।

सेलिना ने याचिका में कहा कि पीटर हाग ने शादी के बाद उन्हें काम करने से रोका और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। इस मामले में अदालत ने पीटर हाग को नोटिस जारी किया है और मामले की सुनवाई 12 दिसंबर को होगी।

सेलिना ने पति से 50 करोड़ रुपये का हर्जाना भी मांगा है। उनका कहना है कि पति की वजह से उनकी कमाई का रास्ता बंद हो गया और प्रॉपर्टी को भी नुकसान हुआ।

सेलिना और पीटर ने 2011 में शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं। हाल ही में, सेलिना अपने भाई विक्रांत जेटली के यूएई में गैरकानूनी हिरासत में लिए जाने को लेकर भी सुर्खियों में थी।

सेलिना ने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन इन दिनों वह पर्दे से दूर हैं।

READ MORE: धर्मेंद्र के निधन पर अमिताभ बच्चन हुए भावुक: बोले – ‘वीरू की मुस्कान और अपनापन हमेशा याद रहेगा, इंडस्ट्री बदली, वो नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *