Aayudh

Categories

Shahdol : मुसलमानों ने पुलिस की टीम पर किया हमला , गालीगलौज भी हुई

SHAHDOL

Shahdol : देश का दिल कहे जाना वाला मध्य प्रदेश खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एक तरफ़ स्वछता के लिए मशहूर इंदौर तो दूसरी तरफ जनता की सुरक्षा करने वाली मध्य प्रदेश पुलिस पर हमला। ये दोनों बातें बिलकुल भिन्न हैं, लेकिन फिलहाल मध्य प्रदेश में ऐसी घटनाएं बहुत घटित हो रही हैं। कुछ दिनों पहले ही मऊगंज में एक ASI की हत्या कर दी गई। TI समेत दस पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

एक बार फिर से मध्य प्रदेश के Shahdol में जब पुलिस आरोपियों के घर जांच करने पहुंची तो उनपर हमला किया गया। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं…

Shahdol में पुलिस पर हमला

शुक्रवार (22 मार्च 2025) को बुढ़ार पुलिस की टीम ईरानी बाड़ा पहुंची। पुलिस यहाँ Shahdol में सराफा व्यापारियों पर हुए गोलीकांड के आरोपियों की तलाश और पूछताछ करने गई थी। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। गालीगलौज भी हुई।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि यहाँ गोलीकांड में इस्तेमाल किया गया वाहन देखा गया है। इसी की पूछताछ करने पुलिस यहाँ गई थी। रास्ता संकरा होने की वजह से पुलिस की गाड़ी अंदर तक नहीं जा पायी। थाना प्रभारी संजय जायसवाल के अनुसार इस पूछताछ में उत्तर प्रदेश की महराजगंज पुलिस भी वहां मौजूद थी।

जब बुढ़ार थाने के कॉन्स्टेबल बलभद्र सिंह, फिरोज अली जाफरी से बाइक के बारे में पूछताछ करने पहुंचे तब फ़िरोज़ ने गाली देना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर घर के आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। उन्होंने कॉन्सटेबल के साथ धक्का-मुक्की भी की। जब गाड़ी के पास खड़ी पुलिस इस विवाद की आवाज़ सुनकर वहां पहुंची तो भीड़ ने उनपर भी पथराव कर दिया।

चार राज्यों की पुलिस तलाश में जुटी

शहडोल में हुई इस घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। क्या प्रदेश में लोगों की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं हैं ? इस घटना में कॉन्सटेबल आशीष तिवारी और महिला कॉन्स्टेबल सरिता समेत पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एएसपी अभिषेक दीवान ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया गया है। उनकी गिरफ़्तारी की जा रही है। एसएसपी ने बताया की चार राज्यों की पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

इन राज्यों में भी कर चुके हैं अपराध

आपको बता दें कि इन आरोपियों की तलाश में 4 राज्यों की पुलिस जुटी है। मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान पुलिस भी इनकी तलाश कर रही है। ईरानी मोहल्ला में ही रहने वाला तौहीद अली छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से 65 लाख के जेवरात लूट के मामले में फरार है। इन आरोपियों ने राजस्थान में भी कई अपराधों को अंजाम दिया है। राजस्थान की पुलिस भी बुढ़ार थाने के संपर्क में है।

इनलोगों पर हुई FIR

इस घटना के बाद कॉन्स्टेबल बलभद्र सिंह ने बुढ़ार थाने में FIR दर्ज कराई। मामले में FIR में फिरोज अली जाफरी, कशिश, सूफिया, फरीदा बेगम, गुल हसन, सितारा, निगार सुलताना, रेशमा, रफा, खुशरुबा बेगम, मनोहर अली, फिजा बेगम, हुसैन, अर्शिफी, समेत अन्य के नाम शामिल हैं।

ALSO READ : Amit Shah in Parliament : “पाकिस्तान के घर में घुसकर मारा, …आतंकवाद विरासत में मिला” संसद में गरजे अमित शाह

WATCH : https://youtu.be/LTISjIV6QD4?si=vpD33w8s3AIfktIK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *