Aayudh

Categories

फरहाना को ‘आतंकवादी’ कहने पर बवाल; अमाल की बुआ पर मानहानि का केस, ₹1 करोड़ मुआवजे और सार्वजनिक माफी की मांग

फरहाना को 'आतंकवादी' कहने पर बवाल; अमाल की बुआ पर मानहानि का केस, ₹1 करोड़ मुआवजे और सार्वजनिक माफी की मांग

बिग बॉस 19 में झगड़ों के चलते चर्चा में चल रही फरहाना भट्ट अब एक नए विवाद में फंस गई हैं। दरअसल, सिंगर अमाल मलिक की बुआ रोशन गैरी भिंदर ने एक यूट्यूब इंटरव्यू में फरहाना को “आतंकवादी” कह दिया था। इस बयान के बाद फरहाना के परिवार ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है।

फरहाना की टीम ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि यह नोटिस रोशन गैरी, यूट्यूब चैनल Filfafce और YouTube इंडिया को भेजा गया है। परिवार ने वीडियो हटाने, सार्वजनिक माफी और ₹1 करोड़ के मुआवजे की मांग की है।

नोटिस में कहा गया है कि परिवार ने ऑनलाइन झगड़े में पड़ने के बजाय कानूनी और सम्मानजनक रास्ता चुना है। फरहाना की टीम ने यह भी बताया कि नोटिस की कॉपी राष्ट्रीय महिला आयोग और महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग को भी भेजी गई है।

बता दें, विवाद तब शुरू हुआ जब शो के एक टास्क के दौरान अमाल मलिक और फरहाना के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद अमाल की बुआ ने यह विवादित बयान दिया था।

READ MORE: जोहरान ममदानी की जीत पर भड़के ट्रंप; बोले ‘उनकी शुरुआत खराब हुई’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *