Aayudh

CAG रिपोर्ट ने खोली केजरीवाल की पोल, दिल्ली को करोड़ों का हुआ घाटा

Delhi CM Rekha Gupta

नई दिल्ली। मंगलवार (25 फरवरी) को दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में CAG की रिपोर्ट पेश की गई। इस रिपोर्ट को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया। दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस रिपोर्ट को सदन में पेश न करके, संविधान का उल्लंघन किया है।

CAG रिपोर्ट से पता चला की दिल्ली सरकार को नई शराब नीति से 2002 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पैनल के सुझावों को नजरअंदाज कर दिया था।

इसी घोटाले के चलते अरविन्द केजरीवाल गए जेल

आपको बता दिए कि नई शराब नीति को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के समय में लाया गया था। 2021-22 में इस नीति के लागू होते ही दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल पर कई आरोप लगने शुरू हो गए थे। शराब लाइसेंस देने और वित्तीय अनियमितताओं संबधी कई मामले सामने आए थे।

दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने इस मामले की जांच के लिए सीबीआई को पत्र भी लिखा था, जिसके बाद सीबीआई ने जांच करना शुरू किया। जिसके बाद ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जांच तेज कर दी।

अरविंद केजरीवाल जमानत पर हैं बाहर

शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अरविन्द केजरीवाल कई दिनों से जेल में हैं। इस घोटाले में पहले मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद अरविन्द केजरीवाल भी तिहार जेल गए। इस समय दोनों जमानत पर बाहर हैं। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी जेल में रहे।

READ MORE : Global Investors Summit : मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र में असीम संभावनाएं, CM मोहन यादव ने कहा

WATCH : https://youtu.be/TNwgtIE0_R8?si=T5uUc2SmLEUar9iR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *