Aayudh

Categories

Budget Session 2026: राष्ट्रपति मुर्मू का संसद में संबोधन, किसान-स्टार्टअप से लेकर सुरक्षा तक सरकार का रोडमैप साझा किया

Budget Session 2026

Highlights

  • बजट सत्र 2026 की शुरुआत, राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को किया संबोधित
  • किसान, ग्रामीण विकास, स्टार्टअप और युवाओं के रोजगार को बताया सरकार की प्राथमिकता
  • ग्लोबल साउथ, सुरक्षा और ‘विकसित भारत’ के विजन पर दिया जोर

Budget Session 2026: आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संयुक्त संबोधन से हुई। यह सत्र दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा, जिसमें बजट पर चर्चा की जाएगी।

किसान और ग्रामीण विकास पर जोर

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सरकार के लिए खुशहाल किसान विकसित भारत की पहली प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से पीएम किसान सम्मान निधि योजना लागू की गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास के लिए ‘विकसित भारत–ग्राम विकास कानून’ बनाया गया है, जिससे गांवों में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी।

READ MORE: संसद का बजट सत्र आज से, राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण से होगी शुरूआत; विपक्ष पहले दिन ही कर सकता है हंगामा 

EU डील और रोजगार के अवसर

राष्ट्रपति ने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ प्रस्तावित FTA से सेवा और विनिर्माण क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। इससे युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है और सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।

स्टार्टअप और तकनीक में भारत

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत स्टार्टअप का बड़ा हब बनकर उभरा है। एक दशक पहले जहां करीब 500 स्टार्टअप थे, अब उनकी संख्या हजारों में पहुंच चुकी है। तकनीक और AI के क्षेत्र में भी देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सुरक्षा, वैश्विक भूमिका और नारी शक्ति

राष्ट्रपति ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता देखी है। भारत ग्लोबल साउथ की एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है। उन्होंने NDA से महिला कैडेटों के पहले बैच के पासआउट होने को नारी शक्ति की बड़ी उपलब्धि बताया।

READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से 29वीं मौत, हाईकोर्ट ने बनाया स्वतंत्र जांच आयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *