Aayudh

Categories

Budget Session 2026: इकोनॉमिक सर्वे से पहले पीएम का संबोधन; कहा- भारत-ईयू समझौता एक अवसर

Budget Session 2026

Highlights

  • पीएम मोदी ने कहा: भारत-ईयू समझौता मैन्यूफैक्चरर्स के लिए बड़ा अवसर, गुणवत्ता पर जोर दें।
  • बजट सत्र 2026 की शुरुआत सकारात्मक, 9वीं बार बजट पेश कर रही हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।
  • संसद में विपक्ष के मुद्दों पर हंगामे की संभावना, SIR और VB-G RAM G समेत कई बहसें हो सकती हैं।

Budget Session 2026: बजट सत्र 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में 140 करोड़ देशवासियों की उम्मीदों को सही तरीके से बताया गया है। उन्होंने कहा कि देश आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में भारत की पहचान मजबूत हो रही है।

भारत-ईयू समझौता: मैन्यूफैक्चरर्स के लिए अवसर

पीएम मोदी ने बताया कि भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच समझौता हुआ है। यह भारतीय मैन्यूफैक्चरर्स के लिए बड़े बाजार की सुविधा है। उन्होंने कहा, “अब यूरोपियन यूनियन के 27 देशों में हमारा सामान सस्ते में पहुंच सकेगा। इसलिए गुणवत्ता पर ध्यान दें और अच्छी क्वालिटी का सामान बाजार में भेजें।”

कंपनियों को ब्रांड का नया गौरव

मोदी ने कहा कि अगर भारत का सामान उच्च गुणवत्ता वाला होगा तो यूरोपीय खरीदारों का दिल जीत जाएगा। इसका असर कई दशकों तक रहेगा और कंपनियों का ब्रांड देश के ब्रांड के साथ नया गौरव बनेगा।

READ MORE: अजित पवार प्लेन क्रैश का  MP कनेक्शन आया सामने; हादसे में ग्वालियर की बेटी शांभवी पाठक की दर्दनाक मौत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 9वां बजट

पीएम मोदी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश की पहली महिला वित्त मंत्री हैं जो लगातार 9वीं बार बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने बजट सत्र की शुरुआत को पॉजिटिव बताया।

सरकार की पहचान: रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के फैसले मानव केंद्रित हैं और देश की प्रगति को लक्ष्य बनाकर लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब व्यवधान नहीं, समाधान की दिशा में बढ़ रहा है।

संसद में फिर हो सकता है हंगामा

बजट सत्र में विपक्ष के द्वारा SIR, VB-G RAM G कानून, US टैरिफ, विदेशी नीति, वायु प्रदूषण और सोशल मीडिया पर बैन जैसे मुद्दों पर बहस की मांग की जा सकती है। इसलिए आज भी सत्र में हंगामा होने की संभावना बनी हुई है।

READ MORE: अजित पवार का अंतिम संस्कार कुछ देर में, विद्या प्रतिष्ठान की ओर बढ़ी एंबुलेंस; बारामती में जनसैलाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *