Highlights
- संसद का बजट सत्र आज से शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण से होगी शुरुआत
- सत्र 2 अप्रैल तक चलेगा, दो हिस्सों में होंगी कुल 30 बैठकें
- SIR और VB-G RAM G कानून को लेकर विपक्ष के हंगामे के आसार
Budget Session 2026: 18वीं लोकसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। यह सत्र 2 अप्रैल तक चलेगा और इसमें कुल 30 बैठकें प्रस्तावित हैं।
दो हिस्सों में चलेगा सत्र
बजट सत्र दो हिस्सों में होगा। पहला हिस्सा 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। पहले हिस्से में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और बजट पर चर्चा होगी।
1 फरवरी को पेश होगा बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। इसके बाद 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। 28 जनवरी और 1 फरवरी को शून्यकाल नहीं होगा।
READ MORE: बारामती प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन, लैंडिंग के दौरान हुआ भीषण हादसा
हंगामेदार सत्र के आसार
इस सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। विपक्ष वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR), VB-G RAM G कानून, अमेरिका के भारत पर लगाए गए टैरिफ, विदेश नीति, वायु प्रदूषण और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है।
सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष की कुछ मांगों को खारिज कर दिया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कानून पास हो चुका है, उसे वापस नहीं लिया जा सकता – हम गियर को रिवर्स नहीं कर सकते।
इन विधेयकों पर हो सकती है चर्चा
लोकसभा में 9 विधेयक लंबित हैं, जिनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025, प्रतिभूति बाजार संहिता 2025 और संविधान संशोधन विधेयक शामिल हैं।
सरकार और विपक्ष दोनों की रणनीतियों के बीच, बजट सत्र में अहम बहसों और टकराव के आसार बने हुए हैं।