Aayudh

Categories

Budget 2026: बजट सत्र के दिन पहली बार खुलेगा शेयर बाजार; 1 फरवरी रविवार को पेश होगा बजट

Budget 2026

Budget 2026: संसद का बजट सत्र इस साल 28 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से इस सत्र की शुरुआत होगी। मना जा रहा है की इस बार का बजट सत्र खास रहने वाला है, इसकी वजह ये है कि भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे संसद में बजट 2026 पेश करेंगी।

पहली बार रविवार को पेश होगा केंद्रीय बजट

आमतौर पर एक फरवरी को ही बजट पेश किया जाता है, लेकिन हमेशा से ही यह कार्यदिवस रहा है। 2026 में 1 फरवरी को रविवार होने के बाद भी बजट पेश किया जाएगा। भारतीय संसद के इतिहास में यह पहली बार होने जा रह है, की केंद्रीय बजट रविवार के दिन सदन में रखा जाएगा।

29 जनवरी को पेश होगा इकोनॉमिक सर्वे 2026

दरसल बजट से ठीक एक दिन पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाता है, मगर इस बार इसमें कुछ बदलाव किये गए गया है। इकोनॉमिक सर्वे 2026 को 29 जनवरी 2026, गुरुवार को सुबह 11 बजे संसद में पेश किया जाएगा। इसे भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन संसद के दोनों सदनों में प्रस्तुत करेंगे। यह दस्तावेज वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा तैयार किया गया है।

READ MORE: INDIA – EU FTA: ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ पर मुहर; लग्जरी कार- प्रीमियम शराब होगी सस्ती; PM मोदी बोले – गेम चेंजर डील

क्या है इकोनॉमिक सर्वे?

देश की अर्थव्यवस्था की सालाना रिपोर्ट को इकोनॉमिक सर्वे कहा जाता है। इसमें बीते वित्तीय वर्ष के आर्थिक प्रदर्शन की समीक्षा की जाती है। इस रिपोर्ट में विकास दर, महंगाई, रोजगार, उद्योग, व्यापार, निवेश और सरकारी वित्त से जुड़ी सभी जानकारी दी जाती है। और इसके साथ ही आने वाले वित्तीय वर्ष की आर्थिक चुनौतियों और संभावनाओं का भी आकलन किया जाता है।

आर्थिक सर्वे तय करता है बजट की दिशा

इकोनॉमिक सर्वे को बजट का माध्यम माना जाता है। सरकार बजट बनाते समय इस रिपोर्ट में बताये गए आंकड़ों और सुझावों को ध्यान में रखती है। इससे यह समझने में आसानी होती है की सरकार किन क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान दे सकती है, और यह निर्धारित कर पति है की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए कौन से कदम जरूरी हैं।

2 अप्रैल तक चलेगा बजट सत्र

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू के मुताबिक, संसद का बजट सत्र 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस बीच बजट पर चर्चा, मंत्रालयों की मांगों पर बहस और कई अहम विधेयकों पर विचार किया जाएगा। विपक्ष सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाएगा, जो की सरकार अपनी योजनाओं का पक्ष रखेगी।

इकोनॉमिक सर्वे की लाइव कवरेज कहां देखें

Sansad TV और दूरदर्शन पर इकोनॉमिक सर्वे 2026 की लाइव कवरेज देखी जा सकेगी। इसके अलावा सरकार की आधिकारिक यूनियन बजट वेबसाइट, वित्त मंत्रालय और प्रेस सूचना ब्यूरो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाइव प्रसारण मौजूद रहेगा।

READ MORE: गर्भगृह में प्रवेश पर SC का फैसला; VIP दर्शन के खिलाफ याचिका खारिज; कलेक्टर तय करेंगे किसे मिलेगा प्रवेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *