Highlights
- देवास में महिला प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई।
- दहेज प्रताड़ना मामले में कार्रवाई न करने के बदले मांगी थी 10,000 रुपये।
- लोकायुक्त ने गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की।
देवास में लोकायुक्त पुलिस ने महिला थाना की प्रधान आरक्षक शाहीन खान को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई दहेज प्रताड़ना से जुड़ी शिकायत के मामले में की गई।
शिकायत और जांच
आवेदक विशाल परमार ने 19 दिसंबर 2025 को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी अर्चना ने महिला थाना देवास में मारपीट और दहेज प्रताड़ना की शिकायत की थी। प्रधान आरक्षक शाहीन खान ने मामले में कार्रवाई न करने के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
READ MORE: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात ग्वालियर पहुंचेंगे, संगठन बैठक और MP ग्रोथ समिट में होंगे शामिल
ट्रैप में फंसी आरक्षक
लोकायुक्त निरीक्षक दीपक सेजवार की टीम ने शिकायत की जांच कर आरोप सही पाए। 23 दिसंबर 2025 को ट्रैप लगाकर रिश्वत लेते समय शाहीन खान को गिरफ्तार किया गया।
लोकायुक्त पुलिस ने प्रधान आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
READ MORE: फुटबॉल खेल रहा था 14 साल का मासूम, धोखा दे गई जिंदगी ऐसे हुई मौत!