Rajveer Jawanda Passed Away: मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का बुधवार को निधन हो गया। वे 27 सितंबर को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसा पिंजौर के पास हुआ था, जब वे अपनी बीएमडब्ल्यू बाइक पर बद्दी से शिमला जा रहे थे।
हादसे के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रास्ते में उन्हें हार्ट अटैक भी आया था। अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी, लेकिन 11 दिन बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।
राजवीर जवंदा की उम्र 35 साल थी। उनके निधन की पुष्टि उनके पैतृक गांव पौना (जिला लुधियाना) के सरपंच ने की है। उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाया जाएगा।
उनकी मौत की खबर से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर है। कांग्रेस नेता राजा वड़िंग, एक्टर गुरप्रीत घुग्गी और बीएन शर्मा ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है।
READ MORE: दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, सोना 1 लाख 20 हजार के पार