Aayudh

Indore Breaking news:मंगेतर के दुर्व्यवहार से किया सुसाइड 

सुसाइड

इंदौर में शादी के पहले मंगेतर के दुर्व्यवहार के चलते युवती की सुसाइड की खब़र सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि मंगेतर ने युवती के घर जाकर बदसलूकी की तो युवती ने फंदे से लटककर सुसाइड कर ली। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। घर में वारदात के समय युवती अकेली थी। परिवार के सभी लोग बाहर गए हुए थे।  

सुसाइड के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी  

इंदौर के चंदन नगर पुलिस से घटना के संबंध में मिली जानकारी में पुलिस ने बताया है कि मोना विश्वकर्मा (22) पुत्री महेश विश्वकर्मा गांधी पैलेस में रहती थी। बुधवार सुबह मोना विश्वकर्मा का शव फंदे पर लटका मिला। जिस समय मोना ने सुसाइड किया तब पिता महेश विश्वकर्मा घर पर नहीं थे। वे सुबह जब घर वापिस लौटे तो बेटी की सुसाइड का पता चला। उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाही कर रही है।  

महेश ने होने वाले दामाद पर लगाया सुसाइड का आरोप 

पिता महेश बताया है कि मंगलवार की रात पूरा परिवार रणजीत हनुमान दर्शन के लिए गया था। बेटी ने काला सूट पहना था,लेकिन सुबह फंदे पर लटकी थी तो कपड़े दूसरे थे। महेश ने आरोप लगाते हुए कहा है कि होने वाला दामाद देवेंद्र आंधी रात को घर आया था। उसनें घर पर पत्थर फेंके,बेटी को पीटा,उसके आगे के दांत भी तोड़ दिए और उसके साथ मारपीट कर फंदे पर लटकाया है। वह मेरी बेटी को मारकर चला गया।  

पुलिस को पड़ौसियों से मिली जानकारी 

मृतिका मोना के पड़ौसियों ने पुलिस को बताया कि रात करीब 2.30 बजे होने वाला दामाद देवेंद्र आया था। जिसका पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ है,जो देखा जा सकता है। सीसीटीवी पुलिस को सौप दिया है। जिसके बाद जब पुलिस ने देवेंद्र से पूछताछ की तो उसने मोबाइल छीनकर लाने और उसे तोड़ देने की बात कहीं है। पुलिस ने युवती को सुसाइड के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज कर लिया है।    

यह भी पढ़े-vidisha news: मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल में मिला नर्स का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *