नम्बर एक- मनीषा कोइराला जो 90 के दशक में युवाओं के दिल की धड़कन थी। इन्होनें भारतीय सिनेमा Bollywood में कई बड़ी फिल्में की हैं। लेकिन मनीषा कोइराला का जन्म नेपाल एक ब्रह्मण कोइराला परिवार में हुआ है। ब्रह्मण कोइराला परिवार का नेपाल में एक बड़ा नाम है क्योंकि इस फैमली के सदस्य सालों से राजनीति से जुड़े हुए है।
नम्बर दो- राइमा सेन और रिया सेन ये दोनों बहनें Bollywood में तो अपनी जगह नहीं बना पाई लेकिन आपको बता दे कि ये दोनों एक राजकुमारी का जीवन जा रही है। दरअसल राइमा सेन और रिया सेन की दादी इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं। और इला देवी की छोटी बहन गायत्री देवी जयपुर की महारानी थीं। दोनों बहनों को इनके दादी के नाम से ही जाना जात है।
नम्बर तीन- मैने प्यार किया ये फिल्म तो हर किसी ने देखी होगी क्योंकि ये फिल्म सलमान खान की पहली फिल्म थी। और इस फिल्म की हिरोइन भाग्यश्री की भी ये पहली फिल्म थी। श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन महाराष्ट्र के संगली के एक रॉयल परिवार की बेटी है। सांगली के राजा श्रीमंत विजयसिंह राव माधव राव पटवर्धन इनके पिता हैं। श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन इनका पूरी नाम है लेकिन लोग इनको भाग्यश्री के नाम से ही जानते हैं।
ये भी पढ़ें- फिल्म RRR के सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार की पत्नी का देहांत