बॉलीवुड अभीनेता सलमान खान का नाम अपनी एक्टिंग के कारण देश के सबसे मशहूर एक्टरों के नाम में शुमार है। एक्टिंग के अलावा सलमान अपने बेकाबू गुस्से के कारण भी मशहूर हैं। अभिनेता के शो बिगबॉस में उनका ये गुस्सेल स्वभाव हर किसी को हैरान कर देता है। क्या आप जानते हैं कि उनके इस स्वभाव के शिकार कई एक्टर्स हो चुके हैं जिन्होंने सलमान से मार तक खाई है।
ये एक्टर्स हुए सलमान खान के गुस्से के शिकार

विवेक ओबरॉय और सलमान का झगड़ा आज भी फैंस भुला नहीं पाए। सलमान से झगड़ा करने के बाद कैसे किसी का करियर डूब जाता है इस बात का अंदाज़ा आप विवेक ओबरॉय को देखकर लगा सकते हैं। आज से 19 साल पहले हुए इस झगड़े को सलमान आज तक नहीं भुला सके है। माना जाता है कि दोनों के बीच ये झगड़ा एश्वर्या राय को लेकर हुआ था।

सलमान और शााहरूख को करन-अर्जुन के नाम से रियल लाईफ में भी फैंस जानते हैं। लेकिन एैसा क्या हुआ की इन दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। एैसा कहा जाता है कि एश्वर्या को लेकर एक बार शाहरूख और सलमान के बीच में झगड़ा हो गया था जिसे आज तक दोनों नहीं भूल पाए हैं।

रणबीर कपूर भी सलमान खान के गुस्से से नहीं बच पाए। एक बार एक पार्टी में सलमान और रणवीर कपूर की किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद सलमान ने सबके सामने पार्टी में रणवीर को थप्पड जड़ दिया था। जिसके बाद अभी तक दोनों के बीच ये मनमुटाव देखने को मिलता रहता है।