Aayudh

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित: लता वानखेड़े और सुमेर सोलंकी बने महामंत्री, आशीष अग्रवाल बने मीडिया प्रभारी

मध्यप्रदेश भाजपा

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से नई टीम की सूची जारी की।

इस कार्यकारिणी में कुल 25 पदाधिकारी बनाए गए हैं। इनमें 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 9 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री और 1 मीडिया प्रभारी शामिल हैं। इसके अलावा 4 मोर्चों के अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए गए हैं।

चार महामंत्रियों में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल को दोबारा मौका मिला है। कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश जैन, जबकि कार्यालय मंत्री के रूप में श्याम महाजन नियुक्त हुए हैं।

उपाध्यक्षों में रणबीर सिंह रावत, प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरूआ, मनीषा सिंह, निशांत खरे, प्रभुलाल जाटव, सुरेंद्र शर्मा, कांतदेव सिंह और नंदिता पाठक शामिल हैं।

प्रदेश मंत्री के तौर पर रजनीश अग्रवाल, लोकेंद्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, संगीता सोनी, राजेंद्र सिंह, अर्चना सिंह, राजो मालवीय और बबीता परमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

READ MORE: जानिए क्यों मनाया जाता है छठ महापर्व और सूर्य देव-छठी मैया का क्या है संबंध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *