BJP: भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी के आरोप पूरी तरह फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल संसद सत्र के दौरान छिपकर थाईलैंड और कंबोडिया चले जाते हैं और विदेशों से प्रेरणा लेकर भारत लौटते हैं। रिजिजू ने तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी कहते हैं कि एटम बम फटने वाला है, लेकिन उनका बम कभी फटता क्यों नहीं?”
#WATCH | Delhi: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's claims of vote rigging in Haryana elections, Union Minister Kiren Rijiju says, "Rahul Gandhi is targeting not just the BJP, but our country's system and the credibility of its institutions. You'll see him target the army. Then, if… pic.twitter.com/1xOEw5xhL5
— ANI (@ANI) November 5, 2025
रिजिजू ने कहा कि बिहार में मतदान हो रहा है और राहुल हरियाणा की बात कर रहे हैं, ताकि लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भी कई बार चुनाव हारे हैं, लेकिन कभी चुनाव आयोग को गाली नहीं दी। रिजिजू ने आगे कहा कि भाजपा अनुशासन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीतती है, जबकि राहुल गांधी लोगों से नहीं जुड़ते। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं और विदेश जाकर भारत की छवि खराब करते हैं।”
READ MORE: बिग बॉस 19 में मचा हंगामा; फरहाना और मृदुल की जमकर बहस, अमाल मलिक बने नए कैप्टन