Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को चुनाव आयोग ने पटना में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। इस बैठक में बीजेपी ने आयोग के सामने 16 सूत्री मांगें रखी। मुख्य मांग यह थी कि चुनाव को एक या दो चरणों में कराया जाए ताकि मतदाताओं को असुविधा न हो और उम्मीदवारों का खर्च भी कम हो।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पहले के मुकाबले अब सभी क्षेत्रों में स्कूल और सरकारी भवन उपलब्ध हैं, इसलिए धार्मिक स्थलों में बने पुराने मतदान केंद्रों को बदला जाए। उन्होंने वोटर स्लिप समय पर पहुंचाने, अति पिछड़े गांवों में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात करने और मतदान से पहले फ्लैग मार्च कराने की मांग भी रखी।
बैठक में कांग्रेस, आरजेडी, जेडीयू समेत सभी प्रमुख दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। 2020 में बिहार में तीन चरणों में चुनाव हुए थे जबकि 2015 में पांच चरणों में मतदान हुआ था। संभावना है कि चुनाव आयोग एक हफ्ते में तारीखों का ऐलान कर सकता है।
बीजेपी ने यह भी मांग की कि मतदान केंद्रों पर पहचान पत्र से चेहरा मिलान कर ही मतदान की अनुमति दी जाए ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।
READ MORE: दिल्ली में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान कुत्तों का हमला, दो विदेशी कोच घायल