Aayudh

Categories

BJP New President: 45 साल के नितिन नबीन संभालेंगे भाजपा की कमान; निर्विरोध बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

BJP New President

Highlights

  • नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए भाजपा के 12वें और सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • 37 नामांकन पत्रों के समर्थन के साथ आज हुआ आधिकारिक ऐलान
  • मंदिर-गुरुद्वारे में प्रार्थना के बाद पीएम मोदी की मौजूदगी में संभालेंगे पद

BJP New President: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को निर्विरोध भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। मंगलवार को उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।

निर्विरोध हुआ चुनाव

भाजपा मुख्यालय, दिल्ली में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। इस पद के लिए केवल नितिन नबीन का ही नामांकन दाखिल हुआ। उनके समर्थन में कुल 37 सेट नामांकन पत्र जमा किए गए, जिन्हें जांच के बाद वैध पाया गया। ऐसे में मतदान की जरूरत नहीं पड़ी।

READ MORE: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका; सजा सस्पेंड करने की याचिका खारिज 

मंदिर-गुरुद्वारे में की प्रार्थना

अध्यक्ष चुने जाने से पहले नितिन नबीन ने झंडेवालान मंदिर, हनुमान मंदिर और गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में औपचारिक रूप से पदभार संभालेंगे।

शीर्ष नेताओं का समर्थन

नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने उनके समर्थन में नामांकन पत्र जमा किए।

राजनीतिक अनुभव

नितिन नबीन बिहार के वरिष्ठ नेता रहे नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं। उन्होंने 2006 में राजनीति में कदम रखा और लगातार चार बार बिहार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। वे बिहार सरकार में कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और भाजपा युवा मोर्चा में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

आगे की चुनौतियां

नए अध्यक्ष के सामने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम जैसे राज्यों में आगामी चुनाव बड़ी चुनौती होंगे। नितिन नबीन ने संगठन को पंचायत से संसद तक मजबूत करने और जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया है।

READ MORE: भोपाल स्लॉटर हाउस केस में SIT गठित; एसीपी उमेश तिवारी करेंगे जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *